सत्ता के बाद अब संगठन विस्तार की बारी : डोटासरा पहुंचे दिल्ली,करेंगे नेताओ से मंथन

सत्ता के बाद अब संगठन विस्तार की बारी : डोटासरा पहुंचे दिल्ली,करेंगे नेताओ से मंथन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने अपना पूरा ध्यान प्रदेश में कांग्रेस संगठन विस्तार तथा जिलाध्यक्षों की नियुक्ति पर लगा दिया हैं।

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने अपना पूरा ध्यान प्रदेश में कांग्रेस संगठन विस्तार तथा जिलाध्यक्षों की नियुक्ति पर लगा दिया हैं। इसके लिए डोटासरा सोमवार को 2 दिवसीय दिल्ली दौरे पर पहुंच गए। डोटासरा की दिल्ली यात्रा के दौरान इन नियुक्तियों पर भी चर्चा होनी हैं। मंत्रिमण्डल पुर्नगठन के कारण संगठन की टीम के विस्तार का काम रूका पड़ा था।


 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक में भी भाग लेंगे। ये बैठक कांग्रेस की ओर से महंगाई तथा अन्य मुद्दों को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ चलाए जा रहे जनजागरण पखवाड़े के प्रस्तावित कार्यक्रमों पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश आलाकमान से प्राप्त करेंगे। डोटासरा की प्रदेश प्रभारी अजय माकन से पीसीसी कार्यकारिणी के विस्तार,जिलाध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियों पर चर्चा होगी। जिला और ब्लॉक अध्यक्षों के बाद उनकी कार्यकारिणी भी बनाई जाएगी। इन नियुक्तियों के जरिए हजारों कांग्रेस नेताओं,कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की कांग्रेस की तैयारी हैं ताकि दो साल होने वाले विधानसभा चुनाव में ये टीम मजबूती से चुनावी प्रबंधन संभाल सके।

प्रदेश प्रभारी अजय माकन की जयपुर में सीएम अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा के साथ बैठकर भी संगठन पर चर्चा हुई है।अब डोटासरा और अजय माकन राजस्थान से तैयार संगठन की लिस्ट को मंजूरी दिलाने के लिए राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल को सौंपेंगे। पूर्व डिप्टी सीएम और पीसीसी चीफ रहे सचिन पायलट अपने खेमे के नेताओं का पीसीसी और जिलों की कार्यकारिणी में भी एडजस्टमेंट चाहते हैं। ऐसे में कांग्रेस आलाकमान पायलट से भी डिस्कशन करेगा।केसी वेणुगोपाल लिस्ट को राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी,राहुल गांधी की अप्रूवल के लिए लेकर जाएंगे। वहीं से सूची जारी होंगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं' माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं'
माता-पिता के रिश्ते से जुड़े बयान पर उपजे विवाद के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी और...
अजमेर में कैबिनों की आड़ में चल रहे जुआ-सट्टे का पर्दाफाश, 10 जुआरी गिरफ्तार
समावेशी शिक्षा का 30 मिनट का मॉड्यूल स्कूल स्टाफ को दिखाना अनिवार्य, 3 दिसंबर तक पूरी करनी होगी प्रक्रिया 
एआई और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में कर्नाटक लगाएगा बड़ी छलांग, 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक का होगा निवेश
केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने राज्यसभा की सदस्यता की ली शपथ, मध्यप्रदेश से निर्विरोध चुने गए
कुशालपुरा गांव को मिली पहली किन्नर सरपंच, मनीषा बाई ने 301 मतों से दर्ज की शानदार जीत
ईरान से जंग पर नया संदेश, वेंस बोले- नहीं बनने देंगे अनंत युद्ध