‘चित्रांग’ प्रदर्शनी संपन्न, कला के रंगों में सजी स्मृतियों की यात्रा

25 चयनित पेंटिंग्स दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं

‘चित्रांग’ प्रदर्शनी संपन्न, कला के रंगों में सजी स्मृतियों की यात्रा
जयपुर के वरिष्ठ कलाकार जगदीश चंद्र की सोलो आर्ट प्रदर्शनी ‘चित्रांग’ जवाहर कला केंद्र में संपन्न हुई। पाँच दिन चली प्रदर्शनी में पिछले दस वर्षों की 25 पेंटिंग्स प्रदर्शित की गईं। प्रकृति, इतिहास और मानवीय भावनाओं से प्रेरित कृतियों को दर्शकों ने खूब सराहा।

जयपुर। शहर के वरिष्ठ कलाकार 70 वर्षीय जगदीश चंद्र की सोलो आर्ट एग्जिबिशन ‘चित्रांग’ सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जवाहर कला केंद्र की सुदर्शन आर्ट गैलरी में आयोजित इस पाँच दिवसीय प्रदर्शनी में पिछले दस वर्षों में तैयार की गई 25 चयनित पेंटिंग्स दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं।

प्रदर्शनी में प्रकृति, यात्रा, इतिहास और मानवीय भावनाओं से प्रेरित कृतियाँ प्रस्तुत की गईं। आमेर किले की भव्य दीवारें, दीवान-ए-खास की स्थापत्य सुंदरता, राधा-कृष्ण का श्रृंगार, बाजीराव-मस्तानी की प्रेम गाथा, रणथंभौर की बाघिन का मातृत्व, बोधगया के बोधि वृक्ष तले बुद्ध का आत्मचिंतन और राजस्थान के वीर योद्धाओं की गाथाएँ कैनवास पर सजीव रूप में उभरीं।

दर्शकों ने कलाकार की रंग-योजना, भाव-प्रस्तुति और सूक्ष्म विवरणों की सराहना की। ‘चित्रांग’ ने कला प्रेमियों को सौंदर्य, संवेदना और आत्मचिंतन से जुड़ने का सशक्त अवसर प्रदान किया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर