प्रदेश में 104 एम्बुलेंस सेवा ठप : मरीजों को हो रही भारी परेशानी, जिला हेल्थ सोसायटी को सौंपी जिम्मेदारी

डॉ. अमित यादव की ओर से इस संबंध में आदेश जारी

प्रदेश में 104 एम्बुलेंस सेवा ठप : मरीजों को हो रही भारी परेशानी, जिला हेल्थ सोसायटी को सौंपी जिम्मेदारी

प्रदेश में 104 एम्बुलेंस सेवा के चक्के थमने से आमजन, मरीजों, प्रसूताओं और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा। राज्य में स्टेट टेंडर की अवधि समाप्त होने के बाद 104 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह से बंद हो गई है, जिससे आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जिला हेल्थ सोसायटी को जिम्मेदारी सौंपी गई।

जयपुर। प्रदेश में 104 एम्बुलेंस सेवा के चक्के थमने से आमजन, मरीजों, प्रसूताओं और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य में स्टेट टेंडर की अवधि समाप्त होने के बाद 104 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह से बंद हो गई है, जिससे आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जिला हेल्थ सोसायटी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही जिला अस्पतालों की तर्ज पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में भी सेवाएं देने के निर्देश दिए गए हैं। मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) डॉ. अमित यादव की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मौजूदा सेवा प्रदाता का अनुबंध समाप्त हो चुका है, इसलिए नई व्यवस्था लागू की जा रही है। उच्च स्तर की मंजूरी के बाद ही जिला हेल्थ सोसायटी (DHS) के माध्यम से मरीजों को एम्बुलेंस सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अस्पतालों तक मरीजों को पहुंचाने की सेवाएं लगातार जारी हैं। हालांकि, जमीनी स्तर पर 104 एम्बुलेंस सेवा ठप होने से खासतौर पर गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर मरीजों को सबसे अधिक दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। आमजन ने जल्द से जल्द स्थायी समाधान कर 104 एम्बुलेंस सेवा बहाल करने की मांग की है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग
मुद्दे को लेकर पार्टी कार्यकर्ता पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस नेताओं और विधायकों के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे...
Weather Update : प्रदेश में फिर बारिश के आसार, धीरे-धीरे कम होगा सर्दी का असर  
इंटरनेशनल मार्केट की गिरावट का असर : सोना और चांदी कमजोर, जानें कितने गिरे भाव
मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन : किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के किए फैसले, संबंधित फाइलों पर किए हस्ताक्षर
किसान सारथी 2.0 संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यशाला : डिजिटल कृषि को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को घर बैठे उपलब्ध होगी उन्नत तकनीकी जानकारी
छत्तीसगढ़ में निवेश और औद्योगिक विकास के अपार अवसर, उद्यमियों को मिला न्योता
किसानों के लिए आमदनी की असीम संभावनाओं के द्वार खोलेगा आंवला, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन और प्रदर्शनी होगी