15 रूफटॉप लाउंज में आयोजित हुई ‘इन्फ्लुएंसर्स नाइट’, जयपुर के डिजिटल क्रिएटर्स ने की शिरकत

इंफ्लुएंसर और गायक समीर ने लाइव म्यूजिक की प्रस्तुति दी

15 रूफटॉप लाउंज में आयोजित हुई ‘इन्फ्लुएंसर्स नाइट’, जयपुर के डिजिटल क्रिएटर्स ने की शिरकत
होटल सनसिटी प्लाजा के 15 रूफटॉप लाउंज में ‘इन्फ्लुएंसर्स नाइट’ आयोजित। Prevoir Infotech की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जयपुर के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स ने हिस्सा लिया। लाइव म्यूजिक, नेटवर्किंग और संवाद के दौरान डिजिटल मीडिया, फूड, लाइफस्टाइल व हॉस्पिटैलिटी से जुड़े अनुभव साझा।

जयपुर। सीतापुरा स्थित होटल सनसिटी प्लाजा के 15 रूफटॉप लाउंज में ‘इन्फ्लुएंसर्स नाइट’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जयपुर के विभिन्न सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स ने हिस्सा लिया। इस दौरान लाइव म्यूजिक, आपसी संवाद और शहर के हॉस्पिटैलिटी एवं डिजिटल परिदृश्य को लेकर विचारों का आदान-प्रदान हुआ।

Prevoir Infotech द्वारा आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य शहर के डिजिटल क्रिएटर समुदाय को एक मंच पर लाना था। कार्यक्रम के दौरान इंफ्लुएंसर और गायक समीर ने लाइव म्यूजिक की प्रस्तुति दी। अलग-अलग क्षेत्रों में कंटेंट तैयार करने वाले क्रिएटर्स ने एक-दूसरे से मुलाकात की और डिजिटल मीडिया, फूड, लाइफस्टाइल तथा हॉस्पिटैलिटी से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।

इस अवसर पर होटल सनसिटी प्लाजा के मैनेजिंग डायरेक्टर योगेश अदानी और जनरल मैनेजर यशवंत राव भी मौजूद रहे। उन्होंने शहर के डिजिटल क्रिएटर समुदाय के साथ संवाद किया और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में बदलते ट्रेंड्स एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म की बढ़ती भूमिका पर चर्चा की।

कार्यक्रम को औपचारिक आयोजन के बजाय एक सहज संवाद और नेटवर्किंग के अवसर के रूप में रखा गया। आयोजकों के अनुसार, इस तरह की पहल होटल एवं हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री और डिजिटल क्रिएटर समुदाय के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने का माध्यम बन सकती है। 

Read More एथर के ‘मीट कोनार्क’ में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के भविष्य पर मंथन : हेड ऑफ मार्केटिंग ने साझा की कोनार्क की डिजाइन, तकनीक और नवाचार से जुड़ी खूबियां

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जोधपुर महापौर चुनाव : भाजपा की ओर से प्रसन्नचंद मेहता मैदान में, कांग्रेस से राजेंद्र सिंह ने भरा नामांकन जोधपुर महापौर चुनाव : भाजपा की ओर से प्रसन्नचंद मेहता मैदान में, कांग्रेस से राजेंद्र सिंह ने भरा नामांकन
नगर निगम महापौर पद के लिए भाजपा के प्रसन्नचंद मेहता और कांग्रेस के राजेंद्र सिंह सोलंकी आमने-सामने। भाजपा के पूर्व...
कश्मीर की आरक्षण नीति के विरोध में पीडीपी का प्रदर्शन, इल्तिजा मुफ्ती ने की मौजूदा आरक्षण की समीक्षा में अधिक पारदर्शिता की मांग   
नगर सेठ गणपति पंडाल में हंगामा, आरोपी पुलिस हिरासत में, मुकदमा दर्ज
कोटा महापौर चुनाव : भाजपा से अनुसुइया गोस्वामी ने भरा नामांकन, कांग्रेस से सुनीता सुमन मैदान में
कर्नाटक में सरकार-पार्टी के बीच तालमेल के लिए समिति बनाने पर विचार कर रहा कांग्रेस आलाकमान, सरकार और कांग्रेस संगठन के प्रतिनिधि हो सकते है शामिल
महापौर चुनाव : कांग्रेस से सुनीता गुप्ता ने भरा नामांकन, भाजपा से सुनील कोठारी मैदान में
गूगल के जेमिनी एआई ने सुरक्षा परीक्षण के दौरान 3 कंपनियों के सिस्टम में लगाई सेंध, नकली कंपनी के डेटा पर लक्ष्य साधने का दिया था काम