वेंस के जयपुर दौरे में सुरक्षा में तैनात होंगे आठ आईपीएस समेत 2500 पुलिसकर्मी

रूट लाइनिंग में आने वाले सभी रास्तों से हटाए थड़ी ठेले

वेंस के जयपुर दौरे में सुरक्षा में तैनात होंगे आठ आईपीएस समेत 2500 पुलिसकर्मी
डॉ. सिंह ने बताया वेंस के दौरे के दौरान जयपुर शहर के तीन प्रमुख अस्पतालों को हर ब्लड ग्रुप की 5 यूनिट रिजर्व रखने के निर्देश दिए गए हैं।

जयपुर। भारत दौरे के दौरान जयपुर आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति जेम्स डेविड (जेडी) वेंस की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली हैं। वे 21 अप्रेल की रात को जयपुर पहुंचेंगे और 24 अप्रेल तक जयपुर से रवाना होंगे। इस दौरान वेंस और उनका परिवार हवा महल, सिटी पैलेस और आमेर किले का भ्रमण करेंगे। एक दिन के लिए आगरा में ताजमहल का दौरा कर वापस जयपुर लौटेंगे। उनकी सुरक्षा में करीब 2500 अधिकारियों और पुलिसकर्मियों का जाब्ता लगा है। वे रामबाग में ठहरेंगे।  दौरे को देखते हुए साफ-सफाई, सड़कों की मरम्मत और डिवाइडरों पर पेंटिंग की गई। सड़क किनारे लगे हुए थड़ी-ठेलों को भी हटाया गया है। एडिशनल कमिश्नर कानून-व्यवस्था डॉ. रामेश्वर सिंह ने बताया कि  वेंस सुरक्षा में 8 आईपीएस अधिकारी, 23 एडिशनल डीसीपी, 40 एसीपी, 300 एएसआई,एसआई,सीआई और 2200 कॉन्स्टेबल फील्ड में तैनात रहेंगे। दो कम्पनियां आरएएसी, तीन एआरटी कम्पनियां तैनात की है। सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी होगी।

यूएस के डॉक्टरों की भी रहेगी टीम
डॉ. सिंह ने बताया वेंस के दौरे के दौरान जयपुर शहर के तीन प्रमुख अस्पतालों को हर ब्लड ग्रुप की 5 यूनिट रिजर्व रखने के निर्देश दिए गए हैं। काफिले में अत्याधुनिक एम्बुलेंस और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम और यूएस के डॉक्टरों की टीम भी 24 घंटे साथ रहेगी। 

नजदीक आने वाले हर व्यक्ति की कोरोना जांच होगी : वेंस केइर्द-गिर्द जिन भी अधिकारियों-कर्मचारियों या फिर अन्य की ड्यूटी रहेंगी, उनकी कोरोना जांच हो रही है। वहीं उनके साथ अत्याधुनिक एम्बूलेंस और डॉक्टरों की टीम भी रहेगी। वेंस और उनकी टीम जहां भी रुकेगी, वहां फूड टेस्टिंग भी होगी। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी