पिंकसिटी प्रेस क्लब का 35वां स्थापना दिवस समारोह : वरिष्ठ और युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान

केंद्रीय मंत्री आठवले और डिप्टी सीएम दिया कुमारी रहीं मौजूद

पिंकसिटी प्रेस क्लब का 35वां स्थापना दिवस समारोह : वरिष्ठ और युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान
जयपुर में पिंकसिटी प्रेस क्लब के 35वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकारों को लाइफ टाइम अचीवमेंट तथा कई प्रबुद्ध व युवा पत्रकारों को बेस्ट जर्नलिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

जयपुर। पिंकसिटी प्रेस क्लब, जयपुर के 35वें स्थापना दिवस पर शुक्रवार को हुए मुख्य समारोह में केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास आठवले, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ एवं विधायक गोपाल शर्मा ने शिरकत की। समारोह में पत्रकारों का सम्मान हुआ। वरिष्ठ पत्रकारों को लाइफ टाइम अचीवमेंट और प्रबुद्ध एवं युवा पत्रकारों को बेस्ट जर्नलिस्ट अवार्ड दिए गए।

अध्यक्ष मुकेश मीणा एवं महासचिव राजकुमार शर्मा ने बताया कि प्रेस क्लब की तरफ से दैनिक नवज्योति के मुख्य संवाददाता एवं वरिष्ठ पत्रकार एल.एल.शर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट दिया गया। दैनिक नवज्योति के वाणिज्य संवाददाता अरूण गुप्ता को भी पत्रकारिता के क्षेत्र में विशेष योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया। उनके अलावा दैनिक निराला समाज के प्रेम शर्मा, जसविंदर बल, कुंजेश पतसरिया, शिवदयाल मिश्रा और राजेश पारीक को भी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिए गए। कार्यक्रम में रामदास आठवले ने कहा कि जयपुर के पिंकसिटी प्रेस क्लब को और भव्य रूप देने को केन्द्र सरकार से सहयोग दिलाने की बात कही। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि पत्रकार समाज का आइना होता है। उन्होनें पत्रकारों को सम्मानित किया एवं सभी को स्थापना दिवस की बधाई दी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने भी पत्रकारों को बधाई दी और पिंकसिटी प्रेस क्लब जयपुर के उन्नयन के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।

सम्मान समारोह में सीनियर जर्नलिस्ट डॉ. मिथिलेश जैमिनी को बेस्ट जर्नलिस्ट ऑफ द इयर अवार्ड और सुधांशु माथुर समाचार प्लस को बेस्ट एडिटर ऑफ द इयर अवार्ड दिया गया। कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय पत्रकारिता के लिए राहुल शर्मा गौतम को उत्कृष्टता सम्मान दिया गया। सिविल लाइन विधायक गोपाल शर्मा ने विधायक कोष से पिंकसिटी प्रेस क्लब को सहयोग की बात दोहराई। प्रिंट मीडिया केटेगरी दैनिक भास्कर के मदन कलाल, मॉर्निंग न्यूज के विनोद शर्मा, दैनिक भास्कर के सुभाष बंसल को सम्मान दिया गया।

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया केटेगिरी पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने पर आजतक के शरत कुमार, आईबीनएन-7 से भवानी सिंह देवड़ा, ध्वज आर्य, भारत दीक्षित, जितेश जेठानन्दानी, पीयूष शर्मा को बेस्ट इलेक्ट्रॉनिक मीडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं वीडियो जर्नलिस्ट केटेगिरी में दिनेश शर्मा एवं दिनेश सविता को अवार्ड दिया गया। फोटो जर्नलिस्ट कैटेगिरी में फर्स्ट इण्डिया के संतोष शर्मा, सच बेधडक के पंकज शर्मा, दैनिक भास्कर के दीपक सैनी को बेस्ट फोटो जर्नलिस्ट पुरस्कार दिया गया। फोटो प्रदर्शनी संयोजन के लिए सुनील शर्मा एवं महेश आचार्य को अवार्ड दिया गया।

Read More सोशल मीडिया पर मिली शोहरत, फिर शुरू हुआ उत्पीड़न; 27 साल के फाइनेंस इन्फ्लुएंसर की रहस्यमयी मौत से हड़कंप

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वर्गीय शेखावत को विधानसभा में पुष्पांजलि स्व. शेखावत का जीवन जन सेवा की मिशाल स्वर्गीय शेखावत को विधानसभा में पुष्पांजलि स्व. शेखावत का जीवन जन सेवा की मिशाल
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधान सभा में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भैरोसिंह शेखावत को उनकी जयंती पर...
भारत-पोलैंड के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई रफ्तार, बेंगलुरु पहुंचा 100 कारोबारी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल
कच्चे तेल में तेजी से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 125 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला
छठे राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन में प्रस्तुत होगा राजस्थान का विकास मॉडल
इस वित्त वर्ष में एक दिन में सर्वाधिक मूवमेंट, 67 विमानों की लैंडिंग और 62 ने भरी उड़ान.
पिंकसिटी प्रेस क्लब का 35वां स्थापना दिवस समारोह : वरिष्ठ और युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान
सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के लिए राजस्थान टीम चंडीगढ़ रवाना, राजस्थान का पहला मुकाबला 26 को हरियाणा से