पूछताछ के बहाने 48 साल के कांस्टेबल ने 32 साल की महिला से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

पड़ोसी से झगड़े के दौरान महिला से हुई थी बातचीत

सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष को थाने ले आई और समझाइश कर वापस भेज दिया।

जयपुर। सांगानेर थाना इलाके में पड़ोसी से हुए झगड़े के बाद एक कांस्टेबल ने महिला से पूछताछ के बहाने उसे बुलाया और होटल में ले जाकर दुष्कर्म कर दिया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया। अब उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपित कांस्टेबल की उम्र 48 साल है जबकि पीड़िता की उम्र 32 साल। दुष्कर्म के दौरान महिला के साथ उसका तीन साल का बेटा भी मौजूद था। एसीपी सांगानेर विनोद शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार कांस्टेबल भागराम सांगानेर थाने में तैनात है। सांगानेर थाने में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दी कि शुक्रवार रात को उसका अपने पड़ोसी से विवाद हो गया था। कहासुनी से शुरू हुए विवाद में पड़ोसी ने उनके साथ मारपीट कर दी। इसकी शिकायत करने वह थाने पहुंच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष को थाने ले आई और समझाइश कर वापस भेज दिया। इस दौरान सांगानेर थाने का कांस्टेबल भागराम भी था। वह महिला को शनिवार सुबह पूछताछ के बहाने ले आया और होटल में ले जाकर दुष्कर्म कर दिया। 

कपड़े बदलने के बहाने होटल में लिया कमरा
पुलिस ने बताया कि कांस्टेबल महिला को अपनी बाइक पर बैठाकर पूछताछ के बहाने ले गया। वह एक होटल में पहुंचा और वहां उसने महिला के कपड़े बदलने के बहाने कमरा खुलवाया। इस दौरान उसने महिला के साथ दुष्कर्म कर दिया। आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद रेप किया और उसे वापस छोड़ दिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला