बालोतरा मेगा हाइवे पर सिणधरी के पास हादसा : कार और बोलेरो की टक्कर में परिवार के 5 लोगों की मौत

बीमार बच्चों को दिखाकर लौट रहे थे, गंभीर घायलों का जोधपुर में इलाज शुरू

बालोतरा मेगा हाइवे पर सिणधरी के पास हादसा : कार और बोलेरो की टक्कर में परिवार के 5 लोगों की मौत

कस्बे के मेगा हाइवे पर सिणधरी के पास सोमवार रात्रि 8 बजे के करीब अल्टो कार व बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हो गई

बालोतरा। कस्बे के मेगा हाइवे पर सिणधरी के पास सोमवार रात्रि 8 बजे के करीब अल्टो कार व बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में अल्टो कार में सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि 8 लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को सिणधरी अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं गंभीर घायलों को इलाज के लिए जोधपुर रवाना किया। बताया जा रहा है कि अल्टो में सवार परिवार के लोग बीमार बच्चों को एक चिकित्सक को दिखाकर वापस लौट रहे थे। लेकिन गांव से एक किलोमीटर पहले हादसा हो गया। हादसा होते ही आसपास गुजर रहे वाहन चालक रूके ओर तुरंत ही बचाव कार्य में लग गए।

अशोक की बालोतरा में आभूषण की दुकान : जानकारी के अनुसार पायला कल्ला निवासी अशोक कुमार सोनी की बालोतरा में आभूषण की दुकान है। सोमवार को वह अपने बेटों और बहू के साथ परिवार के बीमार बच्चों को चिकित्सक को दिखाने व अन्य कार्य के लिए सिणधरी गए थे। लौटते समय यह हादसा हो गया। हादसे में दोनों वाहनों में सवार करीब 13 लोग गंभीर घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर सिणधरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची ओर वाहनों को जब्त कर घायलों के बचाने के लिए जुटी। खबर लिखे जाने तक 5 लोगों की मौत हो गई। 

इनकी हुई मौत
पुलिस के अनुसार हादसे में अल्टो कार सवार अशोक पुत्र शिवलाल सोनी, श्रवण पुत्र अशोक सोनी, मंदीप पुत्र प्रवीण सोनी, रिंकु पुत्री अरूण सोनी की मौके पर ही मौत हो गई। ब्यूटी पत्नी अरूण सोनी ने जोधपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि अरूण पुत्र अशोक सैनी व अभिनंदन पुत्र अरूण सोनी का गंभीर हालत में जोधपुर में इलाज चल रहा है। दो घायलों में ताजाराम पुत्र नरसा राम, दूदाराम पुत्र नरसाराम का सिणधरी के हॉस्पिटल व चार घायलों में राणाराम पुत्र मोमताराम प्रजापत, दिनेश पुत्र चंदाराम, मोमताराम पुत्र गणेशाराम, चंदाराम पुत्र मोमताराम निवासी डांगेवा का सिणधरी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला