राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की एलुमिनस मीट सम्पन्न, स्थापना की 50वीं वर्षगांठ
कई कार्यक्रम हुए
जोरावर सिंह गेट स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के स्थापना की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर संस्थान में कई कार्यक्रम हुए।
जयपुर। जोरावर सिंह गेट स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के स्थापना की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर संस्थान में कई कार्यक्रम हुए, इसमें दो दिवसीय एलुमनाई मीट का समापन शनिवार को अगले साल मिलने के वादे के साथ हुआ। संस्थान में आयोजित मीट में देश-विदेश से आए संस्थान के 1970 से 2021 के बैच से 600 से अधिक एलुमिनाई ने विभिन्न सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियों में भाग लिया।
कुलपति प्रो. संजीव शर्मा ने कहा कि संस्थान में भविष्य में भी इस तरीके के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में देश-विदेश से आए एलुमनाई अपने दोस्तों और पुराने साथियों के साथ भावुक हो गए और एक बार फिर से मिलने का वादा किया।
Related Posts
Post Comment
Latest News
14 Mar 2026 13:05:00
इंडिगो ने ईंधन कीमतों में भारी बढ़ोतरी के चलते घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल चार्ज लगाने का फैसला किया...

Comment List