693 बांधों में 52.24 प्रतिशत पानी बचा, 227 पूरी तरह सूखे

डेढ़ माह में तेज गिरावट ने बढ़ाई चिंता

693 बांधों में 52.24 प्रतिशत पानी बचा, 227 पूरी तरह सूखे

प्रदेश में जल संकट के संकेत तेजी से गहराते नजर आ रहे हैं। जल संसाधन के एक अप्रैल तक जारी आंकड़ों के अनुसार राजस्थान के बांधों में कुल भराव क्षमता का केवल 52.24 प्रतिशत पानी शेष रह गया है।

जयपुर। प्रदेश में जल संकट के संकेत तेजी से गहराते नजर रहे हैं। जल संसाधन के एक अप्रैल तक जारी आंकड़ों के अनुसार राजस्थान के बांधों में कुल भराव क्षमता का केवल 52.24 प्रतिशत पानी शेष रह गया है, जो कि 30 सितंबर 2025 के 90.50 प्रतिशत के मुकाबले बेहद चिंताजनक है। मात्र 6 महीनों में 38.26 प्रतिशत पानी कम होना आने वाले गर्मी के महीनों में गंभीर संकट का संकेत दे रहा है।

14 बांध लबालब :

गर्मियों की किल्लत से पहले स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश के 227 बांध पूरी तरह सूख चुके हैं, जबकि केवल 14 बांध ही लबालब भरे हैं। अधिकांश यानी 452 बांध आंशिक रूप से भरे हैं, जो तेजी से खाली होने की कगार पर हैं।

कहां कितना पानी ?

Read More महात्मा गांधी अस्पताल की पहल : टोंक में लगा निशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

प्रदेश के फिलहाल 693 बांधों की कुल भराव क्षमता 13029.09 एम.क्यूएम में से 6806.39 एम.क्यूएम पानी शेष हैं। इसमें जोनवार जयपुर जोन के 186 बांधों की कुल भराव क्षमता 2473.12 एम.क्यूएम में से 1497.49 एम.क्यूएम पानी, भरतपुर के 68 बांधों में कुल भराव क्षमता 472.05 एम.क्यूएम में से 146.28 एम.क्यूएम पानी, जोधपुर के 117 बांधों में कुल भराव क्षमता 991.65 एम.क्यूएम में से 280.43 एम.क्यूएम पानी, कोटा के 81 बांधों की कुल भराव क्षमता  4475.53 एम.क्यूएम में से 2660.09 एम.क्यूएम, बांसवाड़ा के 63 बांधों की कुल भराव क्षमता 2766.06 एम.क्यूएम में से 1387.12 एम.क्यूएम और उदयपुर के 178 बांधों की कुल भराव क्षमता 1850.69 एम.क्यूएम में से 834.99 एम.क्यूएम पानी शेष हैं।

Read More PACS को बड़ी राहत: आदर्श उप नियमों के तहत गतिविधियों के लिए अलग अनुमति जरूरी नहीं, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा

डेढ़ माह में तेज गिरावट ने बढ़ाई चिंता :

Read More राजस्थान युवा कांग्रेस संगठन चुनाव : संगठन चुनाव की प्रक्रिया के तहत तय हुई बैठकें, पीसीसी में प्रभारी 2 दिन लेंगे बैठकें 

15 फरवरी से 31 मार्च के बीच जलस्तर में आई गिरावट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। खासतौर पर कोटा और बांसवाड़ा जोन में जलस्तर सबसे तेजी से घटा है, जो भविष्य के जल संकट की चेतावनी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सपनों की अमूर्त दुनिया : आरआईसी में कला प्रदर्शनी ने गाँव, स्मृति और शांति को दिया नया रूप सपनों की अमूर्त दुनिया : आरआईसी में कला प्रदर्शनी ने गाँव, स्मृति और शांति को दिया नया रूप
आरआईसी में चल रही कला प्रदर्शनी इन दिनों दर्शकों को एक अनोखी भावनात्मक और दृश्य यात्रा पर ले जा रही।...
सीरीज ‘लुक्खे’ का ट्रेलर रिलीज : पलक तिवारी संग कहानी में दिखेगा रोमांच और टकराव, जानें रिलीज डेट
ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ देश की प्रतिबद्धता का दिया संदेश, भारत अब सिर्फ़ बयान जारी नहीं करता बल्कि आगे बढ़कर निर्णायक कार्रवाई भी करता है : राजनाथ सिंह
7 साल से टूटी पुलिया व जर्जर सड़क बनी मुसीबत, जानें पूरा मामला
तपन ने की खिलाड़ियों की प्रैक्टिस किक आउट : स्कूल टाइम बदले, मैदान सूने, गर्मी ने थाम दी रफ़्तार
असर खबर का : अब स्कूलों में बजेगी वाटर बेल, बसों में भी रखना होगा ठंडा पानी ,लू से बचाव को एडवाइजरी
आईपीडी की बिल्डिंग की खिड़कियों के टूटने लगे झरोखे ,कहां चला गया गुणवत्ता का काम