राजस्थान पुलिस की वर्दी में बदलाव की तैयारी : 8 सदस्यीय समिति करेगी समीक्षा, मांगे सुझाव

10 दिन में सुझाव भेजने होंगे

राजस्थान पुलिस की वर्दी में बदलाव की तैयारी : 8 सदस्यीय समिति करेगी समीक्षा, मांगे सुझाव
राजस्थान पुलिस की वर्दी का पैटर्न बदलने की कवायद शुरू। डीजी संजय अग्रवाल ने वर्दी की समीक्षा और सुधार के लिए आठ सदस्यीय समिति गठित की। समिति पुलिस, आरएसी, यातायात सहित विभिन्न इकाइयों की वर्दी पर विचार करेगी।

जयपुर। राजस्थान पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों की वर्दी का पैटर्न बदलने की कवायद शुरू हो गई है। वर्दी को अधिक आरामदायक, व्यावहारिक और ड्यूटी की प्रकृति के अनुकूल बनाने के लिए पुलिस महानिदेशक कार्यालय ने आठ सदस्यीय समिति गठित की है। साथ ही, प्रदेश की विभिन्न पुलिस इकाइयों से मौजूदा वर्दी में सुधार और बदलाव के संबंध में सुझाव मांगे गए हैं। संबंधित इकाइयों को अधिकारियों और कर्मचारियों से विचार-विमर्श कर 10 दिन में सुझाव भेजने होंगे। डीजी संजय अग्रवाल की ओर से 9 अक्टूबर को जारी आदेश के अनुसार समिति मौजूदा वर्दी के पैटर्न की समीक्षा कर आवश्यक सुधारों पर विचार करेगी। इसमें पुलिस, आरएसी, यातायात पुलिस, विशेष इकाइयों और प्रशिक्षण संस्थानों में इस्तेमाल होने वाली वर्दी शामिल है।

समिति में एसओजी आईजी अजय पाल लांबा, जयपुर रेंज के आईजी राहुल प्रकाश, कानून एवं व्यवस्था के डीआईजी अरशद अली, सुरक्षा की डीआईजी ममता गुप्ता, जयपुर ग्रामीण के एसपी हनुमान प्रसाद मीणा, सतर्कता की एएसपी मिताली गर्ग, आरपीए एएसपी राजेन्द्र सिंह और आर4सी के डीएसपी आदित्य पूनिया को शामिल किया है। अरशद अली समिति के सदस्य सचिव होंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

नर्सिंग समस्याओं को लेकर मनोचिकित्सा केंद्र में अनिश्चितकालीन धरना शुरू, स्टाफ की कमी और वार्डों की समस्याओं से नाराज कर्मचारी नर्सिंग समस्याओं को लेकर मनोचिकित्सा केंद्र में अनिश्चितकालीन धरना शुरू, स्टाफ की कमी और वार्डों की समस्याओं से नाराज कर्मचारी
मनोचिकित्सा केंद्र में नर्सिंग कर्मचारियों ने स्टाफ की कमी और वार्डों की समस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू। समन्वय समिति...
इंटरनेशनल मार्केट की नरमी का असर : सोना और चांदी धड़ाम, जानें क्या है भाव  
कांग्रेस का केंद्र पर तीखा प्रहार, जयराम ने SIR पर अमित शाह से तीन सवालों का मांगा जवाब
केंद्रीय कारागृह में बंदियों के बीच मारपीट : मामला दर्ज, 8 अक्टूबर की घटना में पुलिस ने शुरू की जांच
चुनाव लड़ना चाहता था पिता, विरोध कर रहा था बेटा; तारानगर के चंगोई गांव में डबल मर्डर, आरोपी पिता डिटेन
पंचायत चुनाव : कांग्रेस ने टिकट वितरण में पुराने राजनीतिक परिवारों पर जताया भरोसा
voice of gen-z & alpha : इलाज पहले या पैसों का हिसाब? मानवता को प्राथमिकता देने की उठी आवाज