एक ठेकेदार के पास 23 पंचायतों का सफाई ठेका, फूटा दिलावर का गुस्सा

गंदगी और कचरे के ढेर लगे मिले 

एक ठेकेदार के पास 23 पंचायतों का सफाई ठेका, फूटा दिलावर का गुस्सा

शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर जयपुर जिले के बस्सी पंचायत समिति क्षेत्र में औचक निरीक्षण करने पहुंचे।

जयपुर। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर जयपुर जिले के बस्सी पंचायत समिति क्षेत्र में औचक निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला परिषद् जयपुर प्रतिभा वर्मा और ब्लॉक विकास अधिकारी समीक्षा वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। दिलावर ने पांच ग्राम पंचायतों राम रतनपुरा, हीरावाला कानोता, मानगढ़, खोखावाला और बैनाड़ा में निरीक्षण किया। 

कानोता ग्राम पंचायत में सबसे ज्यादा गंदगी और कचरे के ढेर लगे मिले। कानोता नायला मुख्य सड़क पर जयपुर होंडा शोरूम के पास गंदगी का अंबार देख दिलावर ने ग्राम विकास अधिकारी प्रभु नारायण को पूछा कि सफाई कब से नहीं हुई। इस पर ग्राम विकास अधिकारी ने बताया कि दो तीन दिन पहले ही सफाई करवाई है। दिलावर ने विकास अधिकारी को इस पर डांट लगाई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने कहा कि यहां लंबे समय से सफाई नहीं हुई। इसके बाद दिलावर गांव के अंदर किसान सेवा केन्द्र के पास हरिजन मौहल्ले में पहुंचे। जहां सड़क पर ही कचरे के ढेर लगे थे। दिलावर ने सफाई ठेकेदार को मौके पर बुलवाया। दिलावर के पूछने पर ठेकेदार रमेश मीणा ने कहा 23 पंचायतों का सफाई का ठेका उसके ही पास है। इस पर दिलावर भड़क गए और सीईओ से नियम विरूद्ध ठेके देने के बारे में पूछा। 

सभी ठेके निरस्त करने के निर्देश :

दिलावर ने सभी ठेके निरस्त कर ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए। अन्य ग्राम पंचायतों के निरीक्षण में भी लोगों ने साफ सफाई को लेकर शिकायतें की। दिलावर ने  सभी मामलों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

Read More आवासन मंडल की अवाप्तशुदा जमीन पर बसी 87 कॉलोनियों के लोग सड़कों पर उतरे, हजारों लोगों ने किया आंदोलन

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलेंडर दामों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस के जयपुर में प्रदर्शन गैस सिलेंडर दामों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस के जयपुर में प्रदर्शन
जयपुर के कलेक्ट्रेट सर्किल पर प्रताप सिंह खाचरियावास के नेतृत्व में कांग्रेस ने गैस कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ जोरदार...
दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट! एक हफ्ते की गर्मी के बाद हल्की बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
ईंधन संकट: श्रीलंका में आपूर्ति बाधाओं के बीच अनिवार्य क्यूआर कोड व्यवस्था लागू, साप्ताहिक ईंधन कोटा भी निर्धारित
चाबहार बंदरगाह परियोजना पर स्थिति स्पष्ट करे सरकार : इसका अदृश्य होना सरकार की कूटनीति के लिए और बड़ा झटका, जयराम रमेश ने किया सवाल- क्या भारत अब भी इस परियोजना में शामिल है
हिन्दू धर्म पर राजनीति कर रहे कुछ लोग : भारत की पहचान सेक्युलर देश की, अय्यर ने कहा- संविधान सभी धर्मों को देता है बराबरी
ईरान के 'खारग द्वीप' पर अमेरिका ने किया हमला: फौजी ठिकानों को बनाया निशाना, लेबनान में 12 चिकित्साकर्मियों की मौत
चुनाव आयोग आज करेगा पश्चिम बंगाल समेत चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा: राजनीतिक दलों, सुरक्षा एजेंसियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया