एक्शन में एसीबी: नगर पालिका चौमू का सहायक नगर नियोजक 15 हजार और नागौर में अभियांत्रिकी पर्यवेक्षक 25 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी

एक्शन में एसीबी:  नगर पालिका चौमू का सहायक नगर नियोजक 15 हजार  और नागौर में  अभियांत्रिकी पर्यवेक्षक 25 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

जयपुर। एसीबी ने मंगलवार कार्रवाई करते हुए दीवाकर शर्मा सहायक नगर नियोजक नगर पालिका चौमू जिला जयपुर को परिवादी से 15 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वहीं एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर नागौर इकाई ने कार्रवाई करते हुए प्रकाशचन्द हाल अभियांत्रिकी पर्यवेक्षक कार्यालय सहायक अभियन्ता एवीवीएनएल (शहर) नागौर को परिवादी से 25 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जयपुर। एसीबी ने मंगलवार कार्रवाई करते हुए दीवाकर शर्मा सहायक नगर नियोजक नगर पालिका चौमू जिला जयपुर को परिवादी से 15 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी. की जयपुर एसयू- प्रथम इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी भूमि का आबादी का पट्टा जारी करने की एवज में दीवाकर शर्मा सहायक नगर नियोजक नगर पालिका चौमू जिला जयपुर द्वारा 40 हजार रूपये की रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर एसीबी जयपुर एसयू- प्रथम इकाई ने कार्रवाई करते हुए दीवाकर पुत्र मदनलाल शर्मा निवासी बी-19 विजय सिंह पथिक नगर भीलवाडा, हाल किरायेदार व्यास मार्केट चौमू जयपुर, हाल सहायक नगर नियोजक नगर पालिका चौमू जिला जयपुर को परिवादी से 15 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक  दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। उल्लेखनीय है कि आरोपी सहायक नगर नियोजक द्वारा शिकायत के सत्यापन के दौरान ही परिवादी से 5 हजार रूपये रिश्वत के रूप में वसूल कर लिए थे।

नागौर में अजमेर डिस्कॉम का अभियांत्रिकी पर्यवेक्षक 25 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर नागौर इकाई ने कार्रवाई करते हुए प्रकाशचन्द हाल अभियांत्रिकी पर्यवेक्षक कार्यालय सहायक अभियन्ता एवीवीएनएल (शहर) नागौर को परिवादी से 25 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी. की नागौर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि बिजली कनेक्शन का नाम परिवर्तन करने एवं विधुत क्षमता बढ़वाने की एवज में प्रकाशचन्द हाल अभियांत्रिकी पर्यवेक्षक कार्यालय सहायक अभियन्ता एवीवीएनएल (शहर) नागौर द्वारा 25 हजार रूपये (जिसमें राजकीय राशि 16-17 हजार तथा शेष राशि रिश्वत के रूप में) रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी अजमेर टीम ने  शिकायत का सत्यापन कार्रवाई करते हुए प्रकाशचन्द पुत्र बिरदीचन्द रेगर निवासी प्लॉट नं0 160 शास्त्री नगर ट्रक यूनियन के पीछे नागौर, हाल अभियांत्रिकी पर्यवेक्षक, कार्यालय सहायक अभियन्ता एवीवीएनएल (शहर) नागौर को परिवादी से 25 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक  दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। ।

 

Read More डोटासरा का गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर भाजपा पर हमला : मंहगाई से पहले ही त्रस्त जनता की जेब पर एक और वार, अंतरराष्ट्रीय हालात का हवाला देकर सरकार ने बढ़ाएं दाम

Read More चिरंजीवी का सरकार ने पहले नाम बदला : अब योजना बदहाल, गहलोत बोले- मरीजों को नहीं मिल रही कैशलेस सुविधा

 

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही  एयरलाइंस पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
पश्चिम एशिया संकट के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने क्षेत्र के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाकर 80...
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय
जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश 
जनता को भयावह युद्धों के दुष्प्रभावों से बचाने में लगी सरकार : हताश कांग्रेस ने देश के विरुद्ध ही खोल दिया मोर्चा, प्रधानमंत्री ने कहा- देश में डर उत्पन्न करने की कोशिश में लगी कांग्रेस
पाइपलाइन से पेट्रोलियम चोरी का खुलासा : मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार, पाइपलाइन को पंक्चर कर चोरी करने का किया प्रयास
बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला : आत्मघाती ड्रोन का किया उपयोग, वायु रक्षा रडार प्रणाली को हुआ नुकसान
लोक अदालत में 16 मामलों का निस्तारण : 1.19 करोड़ की राशि स्वीकृत, रेल दुर्घटना प्रभावितों को मिली त्वरित राहत