एसीबी ने की बड़ी कार्रवाई : होमगार्ड के एडिशनल एसपी और सीआई रिश्वत लेते गिरफ्तार, आरोपियों के आवास की ली तलाशी 

हर माह 25 हजार रुपए देने का दबाव बनाया था

एसीबी ने की बड़ी कार्रवाई : होमगार्ड के एडिशनल एसपी और सीआई रिश्वत लेते गिरफ्तार, आरोपियों के आवास की ली तलाशी 

एडिशनल एसपी नवनीत जोशी और सीआई चंद्रपाल की ओर से 2 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की जा रही है। आरोपियों ने 8 महीने तक हर माह 25 हजार रुपए देने का दबाव बनाया था।

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार दोपहर जयपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए होमगार्ड विभाग के एडिशनल एसपी नवनीत जोशी और सर्कल इंस्पेक्टर (सीआई) चंद्रपाल को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों अधिकारियों पर एक होमगार्ड जवान से मंथली बंधी के रूप में रिश्वत मांगने का आरोप है। एसीबी अधिकारियों के अनुसार, शिकायतकर्ता होमगार्ड जवान ने ब्यूरो को सूचना दी थी कि उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं करने की एवज में एडिशनल एसपी नवनीत जोशी और सीआई चंद्रपाल की ओर से 2 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की जा रही है। आरोपियों ने 8 महीने तक हर माह 25 हजार रुपए देने का दबाव बनाया था।

शिकायत के बाद एसीबी ने मामले की प्राथमिक जांच (वेरिफिकेशन) की, जिसमें आरोपों की पुष्टि हुई। इसके बाद एसीबी ने रिश्वत के पहले भुगतान के रूप में 25 हजार रुपए देने की योजना के तहत ट्रैप बिछाया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने सोमवार दोपहर आरोपियों को रकम सौंपी, एसीबी की टीम ने दोनों अधिकारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद एसीबी टीम ने दोनों आरोपियों के आवास और ठिकानों पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। वहां से दस्तावेज, नकदी व अन्य सामग्री जुटाई जा रही है, जिससे भ्रष्टाचार के अन्य साक्ष्य मिल सके। एसीबी अधिकारियों ने कहा कि सरकारी सेवकों द्वारा इस तरह की भ्रष्टाचारपूर्ण गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की आगे की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Tags: ACB

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत देने का प्रयास : दाना-पानी उपलब्ध कराने के लिए लगाए परिंडे, आमजन में जीव दया का संदेश देना अभियान का उद्देश्य भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत देने का प्रयास : दाना-पानी उपलब्ध कराने के लिए लगाए परिंडे, आमजन में जीव दया का संदेश देना अभियान का उद्देश्य
बजाज नगर के महावीर उद्यान में आह्वान जनकल्याण एवं सेवा समिति ने संत दुलाराम कुलरिया की स्मृति में “परिंडा लगाओ...
5 जून से शुरू होगी हाजियों की वापसी, पहली फ्लाइट शाम 8:30 बजे पहुंचेगी जयपुर
झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों पर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, गठबंधन की गणित पर टिकी नजर, भाजपा कर रही एक सीट पर दावा
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार से की मांग, कहा- मंहगाई के दौर में वेट कम कर जनता को राहत दे सरकार
शादी के 10 साल बाद दिव्यांका त्रिपाठी के घर गूंजी किलकारी : एक्ट्रेस ने जुड़वा बेटों को दिया जन्म, टीवी जगत में खुशी की लहर
राजस्थान में होटल-रेस्टोरेंट समेत कई कारोबारों की लाइसेंस फीस बढ़ी
भारत-अमेरिका ने महत्वपूर्ण खनिजों के खनन समझौते पर किए हस्ताक्षर, दुर्लभ मृदा तत्वों की पूरी आपूर्ति शृंखला में सहयोग को मजबूत करना समझौते का उद्देश्य