अपहरण व लूट के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार : 2 साल से थ फरार, वारदात में प्रयुक्त कार भी जब्त 

मौज-मस्ती के लिए इस वारदात को अंजाम दिया

अपहरण व लूट के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार : 2 साल से थ फरार, वारदात में प्रयुक्त कार भी जब्त 
रिपोर्ट पर टीम ने जांच कर तीन आरोपियों राहुल जाट निवासी देवगंज बरौनी टोंक, आशाराम निवासी डिग्गी टोंक और रामदयाल निवासी डिग्गी टोंक को गिरफ्तार कर लिया।

जयपुर। प्रताप नगर थाना पुलिस ने अपहरण, मारपीट और लूट के गंभीर मामले में दो साल से फरार चल रहे तीन आरोपियों राहुल जाट, आशाराम और रामदयाल को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कार भी जब्त की है।  पुलिस उपायुक्त पूर्व संजीव नैन ने बताया कि 17 फरवरी 2024 की रात को पीड़ित देशराज निवासी सवाईमाधोपुर से सेक्टर-8 प्रताप नगर में चार लोगों ने मारपीट कर मोबाइल छीन लिया और जबरन कार में डालकर फागी ले गए। वहां उसके मोबाइल से 31 हजार रुपए पेटीएम करवा लिए। इस रिपोर्ट पर टीम ने जांच कर तीन आरोपियों राहुल जाट निवासी देवगंज बरौनी टोंक, आशाराम निवासी डिग्गी टोंक और रामदयाल निवासी डिग्गी टोंक को गिरफ्तार कर लिया। 

ऐसे की वारदात
तीनों आरोपी राहुल जाट, आशाराम और रामदयाल आदतन अपराधी हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इन्होंने अपने शौक और मौज-मस्ती के लिए इस वारदात को अंजाम दिया।

Tags: arrested

Post Comment

Comment List

Latest News

जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब ने नया कलेक्शन सेंटर शुरू किया। ज्वेलर्स, रत्न व्यापारियों और उपभोक्ताओं को रत्न, हीरे, मोती...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी
कैंसर सर्जरी में नई क्रांति : एआई, 3डी प्रिंटिंग और माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मरीजों को मिल रहा नया जीवन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान: जो सरकार गाय को राष्ट्रमाता नहीं मानती उसे सत्ता से हटाने की जरूरत, बोले- योगी आदित्यनाथ संत नहीं, राजनेता