1952 के बाद सरदारपुरा, बांसवाड़ा, झालरापाटन, उदयपुर जैसी 12 सीटें रही हॉट, जहां की जनता ने राजस्थान को दिए मुख्यमंत्री
गहलोत-वसुंधरा के 25 साल के शासन के दौर से वाकिब युवा मतदाता
1952 से लेकर अब तक राज्य की 12 विधानसभा सीट ऐसी रही हैं, जिन्होंने मुख्यमंत्री दिया।
जयपुर। 1952 से लेकर अब तक राज्य की 12 विधानसभा सीट ऐसी रही हैं, जिन्होंने मुख्यमंत्री दिया। इसमें सरदारपुरा से अशोक गहलोत और बांसवाड़ा से हरिदेव जोशी तीन-तीन बार मुख्यमंत्री रहे। छबड़ा से भैरोंसिंह शेखावत और झालरापाटन से वसुंधरा राजे दो-दो बार मुख्यमंत्री रही है। उदयपुर से मोहनलाल सुखाड़िया और मांडलगढ़ से शिवचरण माथुर भी दो-दो बार इन सीटों से चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री बने। उदयपुर, महुआ तो ऐसी सीट है, जिनसे एक बार ही नहीं दो-तीन बार चुनाव जीतने वाले मुख्यमंत्री बने।
आज भी इन सीटों का वर्चस्व बरकरार है। 2018 के चुनाव में महुआ से निर्दलीय ओम प्रकाश हुड़ला, किशनगढ़ से सुरेश टांक, उदयपुर से गुलाब चंद कटारिया बीजेपी, तिजारा से संदीप कुमार कांग्रेस, बांसवाड़ा से अर्जुन सिंह बामनिया कांग्रेस, छबड़ा से प्रताप सिंह सिंघवी बीजेपी, बाली से पुष्पेन्द्र सिंह, सरदारपुरा से अशोक गहलोत और झालरापाटन से वसुंधरा राजे चुनावी जीती थी।

Comment List