Amit Shah Jaipur Visit : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 10 को आयेंगे जयपुर, नवनियुक्त कांस्टेबलों को बाटेंगे नियुक्ति पत्र 

प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज

Amit Shah Jaipur Visit : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 10 को आयेंगे जयपुर, नवनियुक्त कांस्टेबलों को बाटेंगे नियुक्ति पत्र 
राजस्थान पुलिस अकादमी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई। आगामी 10 जनवरी को आरपीए में नव चयनित कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे, जिन्हें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह वितरित करेंगे। पुलिस महकमे ने नव चयनित कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

जयपुर। राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA) में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आगामी 10 जनवरी को आरपीए में नव चयनित कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे, जिन्हें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह वितरित करेंगे।
पुलिस महकमे ने नव चयनित कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

अलग-अलग जिलों के पुलिस अधीक्षक अपने-अपने जिलों के नव चयनित कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंप रहे हैं। सभी नव चयनित कांस्टेबलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे 9 जनवरी की शाम तक जयपुर पहुंच जाएं, ताकि 10 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति सुनिश्चित की जा सके। कार्यक्रम को लेकर आरपीए परिसर में सुरक्षा, व्यवस्थाओं और प्रोटोकॉल से जुड़ी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी, आदर्शों को जीवन में अपनाने का दिया संदेश गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी, आदर्शों को जीवन में अपनाने का दिया संदेश
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गुरु नानक देव के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर मंगलवार को यहां गुरुद्वारा...
शिरोमणि अकाली दल और भाजपा का गठबंधन स्वाभाविक, पंजाब के विकास को मिलेगी नई गति: मोदी
भजनलाल ने गुरुनानक के 557वें प्रकाश पर्व श्री गुरु ग्रंथ साहिब पर टेका मत्था
सोनिया की 500 पन्नों की किताब में भी छूट गईं जिंदगी की ये बातें, राहुल ने खोले कई राज!
जिला प्रमुख की कुर्सी पर सियासी दिग्गजों की नजर, परिवार के सदस्यों को मैदान में उतारा; कहीं विधायक की पत्नी तो कहीं पूर्व मंत्री की बेटी दावेदार
वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 53 गेंदों में 204 रन ठोक भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया
शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश का सख्त रुख, विदेश राज्य मंत्री बोले- प्रत्यर्पण के बिना देश में एंट्री नहीं