पशुपालकों को लाभ के लिए सरल व्यवहारिक बनाई जाए पशु बीमा योजना, हमारी सरकार ने शुरू किया सर्वे का काम : गहलोत

लॉटरी द्वारा चयन करने की प्रक्रिया अव्यवहारिक है

पशुपालकों को लाभ के लिए सरल व्यवहारिक बनाई जाए पशु बीमा योजना, हमारी सरकार ने शुरू किया सर्वे का काम : गहलोत
मंगला पशु बीमा योजना में लॉटरी से चयन के कारण लोगों के योजना में दिलचस्पी नहीं दिखाने पर अशोक गहलोत ने राज्य सरकार से योजना को सरल व्यावहारिक बनाने की मांग की है।

जयपुर। मंगला पशु बीमा योजना में लॉटरी से चयन के कारण लोगों के योजना में दिलचस्पी नहीं दिखाने पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य सरकार से योजना को सरल व्यावहारिक बनाने की मांग की है। गहलोत ने कहा है कि हमारी सरकार ने पशुपालकों के 2-2 पशुधन जैसे गाय-भैंस का बीमा करने के लिए कामधेनु पशु बीमा योजना शुरू की थी, जिसमें 40 हजार रुपए प्रति पशु का बीमा निशुल्क करवाया जाना था। इस योजना में सरकार ने 20 लाख पशुओं का लक्ष्य रखा था, लेकिन यह योजना इतनी आकर्षक थी कि 80 लाख के करीब पशुओं के बीमा का पंजीकरण करवा दिया था। 

हमारी सरकार ने योजना का दायरा बढ़ाते हुए सभी पंजीकृत पशुओं को योजना के अंतर्गत कवर किया और सर्वे का काम शुरू किया। हालांकि आचार संहिता के कारण ये काम रुक गया और नई सरकार ने योजना बंद कर दी। अब भाजपा सरकार द्वारा लाई गई मंगला पशु बीमा योजना में पशुपालक दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। साथ ही, लॉटरी द्वारा चयन करने की प्रक्रिया भी अव्यवहारिक है। राज्य सरकार को इस योजना को सरल कर व्यवहारिक बनाना चाहिए, जिससे पशुपालकों को लाभ मिल सके।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

एनएसयूआई का डूसू चुनाव में चारों सीटों पर जीत का दावा : पूरे तंत्र के दबाव के बावजूद मजबूती से डटे रहे कार्यकर्ता, जाखड़ ने कहा- न्याय और बेहतर भविष्य के पक्ष में होगा जनादेश एनएसयूआई का डूसू चुनाव में चारों सीटों पर जीत का दावा : पूरे तंत्र के दबाव के बावजूद मजबूती से डटे रहे कार्यकर्ता, जाखड़ ने कहा- न्याय और बेहतर भविष्य के पक्ष में होगा जनादेश
चुनाव 2026-27 के पहले चरण का मतदान पूरा होने के बाद एनएसयूआई ने चारों सीटों पर जीत का दावा किया।...
व्यक्ति की आत्महत्या का मामला गरमाया : परिजनों का शव लेने से इनकार, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिया धरना
मानसिक स्वास्थ्य पर युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश : अवसाद, चिंता और आत्महत्या रोकथाम के मुद्दों को रचनात्मक तरीके से किया प्रस्तुत
खांडू ने किया न्यायालय के आदेश का उल्लंघन, जयराम बोले- तत्काल इस्तीफा दे मुख्यमंत्री
जयपुर, जोधपुर और कोटा महापौर की आज कत्ल की रात, कल खुलेगा पत्तों का पिटारा
पाकिस्तान में नमाज के दौरान धमाका : 16 लोगों की मौत, विस्फोटकों से भरा वाहन दीवार से टकराया
नरैना रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई पीआरएस सुविधा, अब स्थानीय स्तर पर मिलेंगे आरक्षित टिकट