100 ग्राम सेवा/कृषि-विकास सहकारी समितियों में गोदाम निर्माण को मंजूरी, 5 समितियों के लिए स्वीकृति आदेश जारी

गोदामों का निर्माण किया जाएगा

100 ग्राम सेवा/कृषि-विकास सहकारी समितियों में गोदाम निर्माण को मंजूरी, 5 समितियों के लिए स्वीकृति आदेश जारी

इंदिरा का तला एवं जाखड़ा का तला तथा सवाई माधोपुर जिले की पथाना ग्राम सेवा/कृषि-विकास सहकारी समिति शामिल हैं। संबंधित पंचायत समिति एवं विधानसभा क्षेत्रों का भी आदेश में उल्लेख किया गया है। 

जयपुर। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत वर्ष 2025–26 के लिए राज्य की 100 ग्राम सेवा सहकारी समितियों/कृषि-विकास सहकारी समितियों में अतिरिक्त भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए गोदाम निर्माण की योजना को मंजूरी दी गई है। इस योजना के तहत प्रति समिति अधिकतम 12  लाख की लागत से 100 मीट्रिक टन क्षमता के गोदामों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए राशि स्वीकृत की गई है। रजिस्ट्रार से जारी स्वीकृति आदेश के अनुसार 5 सहकारी समितियों में कार्यालय/गोदाम निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें नागौर जिले की खड़खड़ी, बाड़मेर जिले की कल्याणपुर, इंदिरा का तला एवं जाखड़ा का तला तथा सवाई माधोपुर जिले की पथाना ग्राम सेवा/कृषि-विकास सहकारी समिति शामिल हैं। संबंधित पंचायत समिति एवं विधानसभा क्षेत्रों का भी आदेश में उल्लेख किया गया है। 

आदेश के अनुसार निर्माण कार्य योजना दिशा-निर्देशों के अनुरूप होगा। ग्राम सेवा सहकारी समिति स्तर पर समिति अध्यक्ष, सहकारिता विभाग के प्रतिनिधि, समिति व्यवस्थापक एवं केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रतिनिधि की समिति गठित कर कार्य संपादित किया जाएगा। यह कदम ग्रामीण स्तर पर भंडारण सुविधाओं को मजबूत कर किसानों को सीधा लाभ पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान