पुरातत्व विभाग ने प्रदेश के 342 स्थलों को पुरा महत्व का मानकर किया संरक्षित, लाखों की संख्या में आते है पर्यटक 

पुरातत्व विभाग को करीब 35 निदेशक भी मिले

पुरातत्व विभाग ने प्रदेश के 342 स्थलों को पुरा महत्व का मानकर किया संरक्षित, लाखों की संख्या में आते है पर्यटक 

विभिन्न जिलों में विभाग की ओर से पुरा महत्व का मानकर कई किले, महल, स्मारकों सहित अन्य स्थलों को संरक्षित किया है। इसके अतिरिक्त इन सालों के दौरान पुरातत्व विभाग को करीब 35 निदेशक भी मिले।

जयपुर। पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के प्रदेश में संरक्षित स्मारकों, संग्रहालयों और किले-महलों की सुंदरता को निहारने और इनके इतिहास से रूबरू होने के लिए हर साल लाखों की संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक आते हैं। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार साल 1950 में इस विभाग की स्थापना की गई थी। ऐसे में इस साल पुरातत्व विभाग की स्थापना के 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। इन सालों के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों में विभाग की ओर से पुरा महत्व का मानकर कई किले, महल, स्मारकों सहित अन्य स्थलों को संरक्षित किया है। इसके अतिरिक्त इन सालों के दौरान पुरातत्व विभाग को करीब 35 निदेशक भी मिले।

21 संग्रहालयों और 2 कला दीर्घा में प्रदर्शित लाखों पुरावस्तुएं
पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के प्रदेश में करीब 21 संग्रहालय एवं 2 कला दीर्घाएं हैं। जहां देशी और विदेशी पर्यटकों के अवलोकनार्थ सालों पुरानी वस्तुओं को प्रदर्शित किया गया है। इन संग्रह में सालों पुराने सिक्के, कॉरपेट, हैंडी क्राफ्ट, मेटल, पाषाण प्रतिमाएं, वाद्य यंत्र, विभिन्न तरह के हथियार सहित अन्य चीजें प्रदर्शित हैं। 

जयपुर में सबसे अधिक संरक्षित स्थल
पुरातत्व विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के 30 जिलों में करीब 342 पुरा स्थल आदि संरक्षित हैं। इनमें सबसे पहला नाम जयपुर का आता है। यहां सबसे अधिक पुरास्थल संरक्षित हैं। इसके बाद भरतपुर, जोधपुर, बारां, नागौर, जैसलमेर जैसे जिलों का नाम आता है। 

इन्हें किया संरक्षित 
प्रदेश के विभिन्न जिलों में कई स्थलों को पुरा महत्व का मानकर संरक्षित किया गया है। इनमें प्राचीन महल, मंदिर, कुण्ड, बाग, मकान, गुफा, छतरियां, भित्ति चित्र, अकबर के कोस चिन्ह, दुर्ग, पुरानी विधानसभा, शिलालेख, बावड़ियां, मस्जिद, शैल चित्र, प्राचीन कुएं, कीर्ति स्तंभ, हवेलियां सहित अन्य जगह शामिल हैं।

Read More प्रश्नकाल से शुरू विधानसभा कार्यवाही, विभिन्न मुद्दों पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और दो विधेयक होंगे पेश

30 जिलों में इतने संरक्षित स्थल और स्मारक 
प्रदेश में 30 जिलों में करीब 342 स्थलों, स्मारकों, भवनों, बावड़ियों सहित अन्य जगहों को पुरामहत्व का मानकर संरक्षित किया गया है। इनमें जयपुर में 65, बारां में 22, कोटा में 14, बूंदी में 16, जोधपुर में 34, सिरोही में 2, नागौर में 19, जालौर में 3, पाली में 3, करौली में 3, अलवर में 12, अजमेर में 20, झालावाड़ में 8, भरतपुर में 27, धौलपुर में 8, जैसलमेर में 16, भीलवाड़ा में 12, बीकानेर में 15, राजसमंद में 2, उदयपुर में 19, प्रतापगढ़ में 1, टोंक में 1, सीकर में 3, दौसा में 1, चित्तौड़गढ़ में 2, बांसवाड़ा में 1, हनुमानगढ़ में 1, चुरू में 4, झुंझूनूं में 5 और सवाईमाधोपुर में 3 स्थल शामिल हैं। 

Read More  रिवर फ्रंट पर बढ़ा शादियों का क्रेज, दिसम्बर तक फुल

प्रदेश के विभिन्न जिलों में विभिन्न स्थलों, जगहों, स्मारकों सहित अन्य जगहों को पुरा महत्व का मानकर संरक्षित किया जाता है। इससे पहले विभाग के अधिकारी उन जगहों का निरीक्षण करते हैं। उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्य किया जाता है। अब तक विभाग द्वारा 342 स्मारक संरक्षित किए गए हैं। 
- डॉ. पंकज धरेन्द्र, निदेशक, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग  

Read More पेड़ पर एक रस्सी से झूलते मिले देवर-भाभी के शव : प्रेम प्रसंग की संभावना, युवक की जेब से एक कागज भी मिला

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर