अर्नब तूफान ने जयपुर सहित कई जिलों में बढ़ाई ठिठुरन, दिन में भी हुआ गलन भरी सर्दी का अहसास

रात का तापमान 10 डिग्री तक कम हो गया

अर्नब तूफान ने जयपुर सहित कई जिलों में बढ़ाई ठिठुरन, दिन में भी हुआ गलन भरी सर्दी का अहसास
चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से प्रदेश में अचानक दिसम्बर जैसी सर्दी का अहसास होने लगा है। हालांकि, शुक्रवार को जयपुर में बारिश नहीं हुई, लेकिन दिनभर बादल छाए रहे और कुछ इलाकों में ही बूंदाबांदी हुई। इससे दिन के तापमान में पांच डिग्री तक की गिरावट आई।

जयपुर। चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से प्रदेश में अचानक दिसम्बर जैसी सर्दी का अहसास होने लगा है। हालांकि, शुक्रवार को जयपुर में बारिश नहीं हुई, लेकिन दिनभर बादल छाए रहे और कुछ इलाकों में ही बूंदाबांदी हुई। इससे दिन के तापमान में पांच डिग्री तक की गिरावट आई। रात का तापमान 10 डिग्री तक कम हो गया। इससे सर्दी का अहसास बढ़ गया। लोग दिन में भी गर्म कपड़े पहने नजर आए। जयपुर में दिन में भी तेज सर्दी का अहसास हुआ।

सिरोही में एक घंटे बारिश हुई। कोटा में बूंदाबांदी हुई। धौलपुर में कई इलाकों में बारिश हुई है। बीते 24 घंटों में करौली, भरतपुर, धौलपुर, अलवर, दौसा, सवाईमाधोपुर, भीलवाड़ा, अजमेर, नागौर, टोंक सहित कई जिलों में बारिश हुई। पावटा में सबसे ज्यादा 40 एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग केन्द्र जयपुर के अनुसार, 31 अक्टूबर से पश्चिमी राजस्थान में और एक नवम्बर से पूर्वी राजस्थान में आगामी एक सप्ताह के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जयपुर में शुक्रवार को दिन का तापमान 24.6 डिग्री और न्यूनतम 18.3 डिग्री दर्ज किया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

विदेशी GPS पर कम होगी निर्भरता, इसरो ने लॉन्च किया एनवीएस-03 सैटेलाइट विदेशी GPS पर कम होगी निर्भरता, इसरो ने लॉन्च किया एनवीएस-03 सैटेलाइट
इसरो ने शुक्रवार रात 11:51 बजे जीएसएलवी-एफ18 रॉकेट से एनवीएस-03 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। इसमें स्वदेशी परमाणु घड़ी और...
ना प्रचार का शोर, ना जीत-हार का झंझट : प्रदेश के कई गांवों में लोग मिल बैठकर तय कर लेते हैं पंच-सरपंच
दो दिन बाद भी ठीक नहीं हो सका विमान, जयपुर एयरपोर्ट  पर खड़ा है विमान
क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज ‘बाइनेंस’ पर सबसे बड़ा साइबर हमला, हैकरों ने उड़ाए 6.3 अरब डॉलर के क्रिप्टो
न डॉक्टर, न इंसान की मदद... एआई ने खुद कर दी चूहे के दिमाग की सर्जरी
सरदार पटेल की जयंती पर जयपुर में दौड़ी एकता की दौड़, प्रल्हाद जोशी और सीएम ने दिखाई हरी झंडी 
दृष्टिहीनों को मिलेगी ‘आंख’ सिर्फ सोचने से होगी बात, मस्क ने अपने 2 नए प्रोडेक्ट का किया ऐलान