कलाकारों का मानना : कहीं एआई के नए युग से कलाकारों की क्रिएटिविटी खत्म ना हो जाए

नाट्य लेखक एआई टूल्स से जनरेट कर रहे हैं कहानी का प्लॉट और नए आइडिया

कलाकारों का मानना : कहीं एआई के नए युग से कलाकारों की क्रिएटिविटी खत्म ना हो जाए

एआई थिएटर में बहुत ज्यादा उपयोगी नहीं लगता है, क्योंकि कलाकार जितना ज्यादा एआई का उपयोग करेगा, उतनी ही उसकी क्रिएटिविटी कम होती चली जाएगी।

जयपुर। कला के पारंपरिक मंच पर अब तकनीक की आधुनिक आहट सुनाई देने लगी है। रंगमंच, जो अब तक मानवीय संवेदनाओं, जीवंत संवादों और अभिनय के दम पर दर्शकों को बांधता रहा है, वह अब एआई के जरिए एक नए युग में प्रवेश कर चुका है। वर्तमान में रंगमंच में नाटकों की स्क्रिप्ट और किरदारों के संवाद लेखन से लेकर नाटक में उपयोग होने वाले म्यूजिक तक में एआई की भूमिका लगातार बढ़ती और मददगार साबित होती नजर आ जा रही है। बात की जाए रंगमंच की तो इसमें एआई के फायदे हैं, तो नुकसान भी कम नहीं है। इसके जुड़े कलाकारों का मानना है कि रंगमंच बिल्कुल क्रिएटिविटी का माध्यम होता है, इसमें कोई भी मशीन जुड़ेगी उतनी ही लोगों की क्रिएटिविटी कम होती जाएगी।

एआई थिएटर में बहुत ज्यादा उपयोगी नहीं लगता है, क्योंकि कलाकार जितना ज्यादा एआई का उपयोग करेगा, उतनी ही उसकी क्रिएटिविटी कम होती चली जाएगी। कलाकारों का मानना है कि आने वाले कुछ सालों तक अगर एआई अपने पांव पसार गया, तो हम लोगों का बेसिक जो कॉमन सेंस है, वहीं खत्म हो जाएगा।

रंगमंच की दुनिया में रचनात्मक लेखन सबसे मूल तत्व है। अब कई नाट्य लेखक एआइ टूल्स की मदद से कहानी के प्लॉट और नए आइडिया जनरेट कर रहे हैं। इसके अलावा एआई किरदारों के संवादों को प्रभावशाली तरीके से तैयार करने, नाटकों के चरित्रों की भावनात्मक गहराई को गढ़ने और ऐतिहासिक या समसामयिक संदर्भों को आपस में जोड़ने में सहयोग प्रदान कर रहा है। हालांकि, तकनीक के इस बढ़ते प्रयोग को लेकर रंगमंच के कुछ पारंपरिक कलाकारों में चिंता भी हैं। एआई का प्रभाव सिर्फ  लेखन तक सीमित नहीं है। मंच पर म्यूजिक और बैकग्राउंड म्यूजिक भी अब एआई टूल्स के माध्यम से तैयार किया जाने लगा है।

बात की जाए रंगमंच की तो इसमें एआई के फायदे हैं, तो नुकसान भी कम नहीं है। इसके जुड़े कलाकारों का मानना है कि रंगमंच बिल्कुल क्रिएटिविटी का माध्यम होता है, इसमें कोई भी मशीन जुड़ेगी उतनी ही लोगों की क्रिएटिविटी कम होती जाएगी। एआई थिएटर में बहुत ज्यादा उपयोगी नहीं लगता है, क्योंकि कलाकार जितना ज्यादा एआई का उपयोग करेगा, उतनी ही उसकी क्रिएटिविटी कम होती चली जाएगी।
-योगेन्द्र परिहार 
(थिएटर एक्टर)

Read More असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को सीएम भजनलाल शर्मा ने दी बधाई

मुझे थिएटर के दौरान कुछ सांग और म्यूजिक की जरूरत थी, जो स्टूडियो में रिकॉर्ड कराता तो काफी महंगा साबित होगा, लेकिन मैंने एआई का इस्तेमाल किया। कुछ देर की मेहनत के बाद ही हमें नाटक के लिए सॉन्ग और म्यूजिक मिल गया। इसके अलावा नाटक की पटकथा प्राचीन जाति विशेष पर आधारित थी। नाटक से पूर्व उस जाति से संबंधित डॉक्यूमेंट्री भी हमने एआई की मदद से तैयार की और दर्शकों को दिखाया।
-ओम प्रकाश सैनी 
(रंगमंच कलाकार)

Read More अंतरराष्ट्रीय नरमी का असर : सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट, जानें क्या है भाव

एआई से कलाकारों की क्रिएटिविटी खत्म होने का खतरा है। रंगमंच पूरी तरह से क्रिएटिविटी पर टिका हुआ है। 
समीर पहाड़िया 
(बॉलीबुड कास्टिंग डायरेक्टर)

Read More ​'राष्ट्र प्रथम' के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री के आह्वान को राजस्थान चैंबर का पूर्ण समर्थन, ​ 'आत्मनिर्भर भारत' को मजबूती देगा प्रदेश का व्यापार जगत

बात की जाए एआई की तो ये रंगमंच के लिए ये ज्यादा उपयोगी नहीं लगता है। कुछ जगहों पर इसका उपयोग किया जा सकता है, लेकिन ज्यादातर इसका उपयोग करने से कलाकारों के सोचने समझने की क्षमता कम होने का खतरा बना रहेगा।
महेन्द्र शर्मा (कास्टिंग डायरेक्टर)

एआई तकनीक के इस बढ़ते प्रयोग को लेकर रंगमंच के कुछ पारंपरिक कलाकारों में चिंता भी हैं। एआई का प्रभाव सिर्फ  लेखन तक सीमित नहीं है। मंच पर म्यूजिक और बैकग्राउंड म्यूजिक भी अब एआई टूल्स के माध्यम से तैयार किया जाने लगा है।
आसिफ शेर अली खान (रंगमंच कलाकार)

 

Post Comment

Comment List

Latest News

अक्षम हैं शिक्षा मंत्री, इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान : छात्रों के लिए मृत काल साबित हो रहा केन्द्र सरकार का अमृत काल, खड़गे बोले- पेपर लीक के कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाना चिंताजनक अक्षम हैं शिक्षा मंत्री, इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान : छात्रों के लिए मृत काल साबित हो रहा केन्द्र सरकार का अमृत काल, खड़गे बोले- पेपर लीक के कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाना चिंताजनक
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नीट पेपर लीक और कथित आत्महत्याओं को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।...
ATM तोड़ने की बड़ी साजिश नाकाम : दिल्ली के 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार, यूट्यूब से सीखा ATM तोड़ने का तरीका
विधानसभा के 75 वर्ष के अवसर पर होगा प्रतीक चिन्ह और ऐतिहासिक द्वारों का नामकरण, देवनानी ने कहा- राजस्थान विधानसभा की देश में अनूठी पहचान
नीट पेपर लीक : सीबीआई को मिली बड़ी सफलता, NTA एक्सपर्ट मनीषा गुरुनाथ गिरफ्तार
आजम खान को 2 साल की सजा : 20 हजार रुपए का जुर्माना, जानें क्या है मामला?
राजस्थान में 3200 मेगावाट कोयला आधारित बिजली खरीद योजना पर RERC की रोक, ग्रीन एनर्जी और बैटरी पर जोर
उम्मेद स्टेडियम की 19 दुकानें 8 साल से बंद : खेल विभाग को हर साल लाखों का नुकसान, विभाग की ओर से कई बार नोटिस भी जारी