अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार पर साधा निशाना : मनमाने तरीके से हो रहा पुनर्गठन, कहा- तोड़े जा रहे है सारे नियम

इस तरह की गतिविधियां उचित नहीं 

अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार पर साधा निशाना : मनमाने तरीके से हो रहा पुनर्गठन, कहा- तोड़े जा रहे है सारे नियम

नगर निकाय और पंचायतों के पुनर्गठन मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार पर निशाना साधते हुए गम्भीर आरोप लगाए हैं।

जयपुर। नगर निकाय और पंचायतों के पुनर्गठन मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार पर निशाना साधते हुए गम्भीर आरोप लगाए हैं। गहलोत ने कहा कि राजस्थान की भाजपा सरकार मनमाने तरीके से पंचायतीराज एवं नगरीय निकायों के पुनर्गठन कर रही है। मैं ऐसा पहली बार देख रहा हूं कि सारे नियम-कानून तोड़े जा रहे हैं। जिला कलेक्टरों ने जनता की आपत्तियां दर्ज कर आगे कार्रवाई करने की बजाय हाथ खड़े कर दिए हैं और कलेक्टर कह रहे हैं कि हम कुछ नहीं कर पाएंगे, सारा काम राज्य सरकार के स्तर से हो रहा है। भाजपा और आरएसएस मिलकर येन-केन-प्रकरेण पंचायतीराज और नगरीय निकाय के चुनाव जीतना चाहती है। इसके लिए पहले भरतपुर जिला प्रमुख समेत कई जगह इनके उपचुनाव तक नहीं करवाए। 

फिर वन स्टेट-वन इलेक्शन के नाम पर कार्यकाल पूरा होने के बाद भी चुनाव नहीं करवाए एवं अब ये वोटबैंक को साधकर जीतने के लिए नियमों एवं जनता की सहूलियत को भी अनदेखा कर रहे हैं। न तो न्यूनतम एवं अधिकतम जनसंख्या के पैमाने को माना जा रहा है और न ही मुख्यालय से उचित दूरी का ध्यान रखा जा रहा है। कहीं शहर से 10-10 किलोमीटर दूर के गांवों को नगरीय निकायों में मिलाया जा रहा है तो कहीं गांवों को इस तरह पंचायतों से जोड़ा जा रहा है कि पंचायत मुख्यालय ही 5 से 10 किलोमीटर दूर हो गया है। मैं राज्य सरकार से कहना चाहता हूं कि इस तरह की गतिविधियां उचित नहीं है। जनता में इसको लेकर आक्रोश पनप रहा है। जिला कलेक्टरों को भी यह सुनिश्चित करना चाहिए कि राजनीतिक दबाव में न आकर नियमानुसार सुसंगत तरीके से पूरी पुनर्गठन प्रक्रिया हो।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

गोपाल निवास बाग बदहाल : खुले बिजली बोर्ड, अंधेरा और अव्यवस्था से बढ़ा खतरा, पार्क में  लगे सोलर पैनल बने  शोपीस गोपाल निवास बाग बदहाल : खुले बिजली बोर्ड, अंधेरा और अव्यवस्था से बढ़ा खतरा, पार्क में लगे सोलर पैनल बने शोपीस
हरियाली और आकर्षक नर्सरी के लिए जाना जाने वाला पार्क हुआ जर्जर।
इटली को 100 जेएसएसएम मिसाइलें बेचने की अमेरिका की मंजूरी : आकाश से धरती पर मार करने में सक्षम, राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों को समर्थन देगी बिक्री
Weather Update : सर्द हवाओं और शीतलहर से प्रदेश में सर्दी ने ठिठुराया, लगातार गिर रहा पारा
ऑस्ट्रेलिया के जंगल में आग : कई घर जलकर खाक, लोगों से एक मजबूत संरचना में शरण लेने का आग्रह
सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपना ‘धड़क 2’ का अवॉर्ड ऑनर किलिंग के शिकार दिवंगत सक्षम टेट को किया समर्पित, जानें अभिनेता ने क्या कहा 
इंडिगो की कई उड़ानें रद्द : नए नियम लागू होने के बाद उड़ानों में बढ़ी देरी, शिड्यूल को पुर्नव्यवस्थित करने के लिए उड़ानें हो रही रद्द 
रूफ टॉप सोलर को बढ़ावा देने के लिए सिटी एक्सीलरेटर प्रोग्राम, जयपुर सहित प्रदेश के 4 शहर शामिल