गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी

नॉन इन्टरलॉकिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा 

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी

गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण 23 और 24 जनवरी को थावे–साबरमती, साबरमती–थावे तथा बठिण्डा–गोरखपुर रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर नहीं रुकेंगी। यात्रियों को यात्रा से पूर्व जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

जयपुर। रेलवे द्वारा गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य बभनान-परसा तिवारी-स्वामी नारायण छपिया स्टेशनों के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इन्टरलॉकिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉक के चलते दो ट्रेनों का ठहराव नहीं होगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित 02 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। उन्होंने बताया कि थावे-साबरमती एक्सप्रेस रेलसेवा 24 जनवरी को बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। इसी प्रकार साबरमती- थावे एक्सप्रेस रेलसेवा 23 जनवरी को, बठिण्डा-गोरखपुर रेलसेवा दिनांक 23 जनवरी को एवं गोरखपुर- बठिण्डा रेलसेवा दिनांक 23 व 24 जनवरी को बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान