वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में किया जागरुक 

फाउंडेशन के अधिकारी भी उपस्थित थे

वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में किया जागरुक 
सफलता से प्रेरित होकर फाउंडेशन टीम फिर से उसी मॉडल को दोहरा रही है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण और समुदाय पर स्थायी और सकारात्मक प्रभाव डालना है।

जयपुर। एसके फाउंडेशन ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए बागा का बास, चौमू में लगभग 2000 पौधे लगाएं। इस कार्यक्रम में एसके फाउंडेशन के अधिकारी भी उपस्थित थे, जिन्होंने स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाई। फाउंडेशन द्वारा इसी तरह का वृक्षारोपण महोत्सव वर्ष 2019 में भी किया गया था, जिसके परिणाम अब दिखाई दे रहे हैं। तब जो 3000 पौधे लगाए गए थे, वे अब पूरी तरह से विकसित हो गए हैं और स्थानीय ग्रामीणों को कई प्रकार के लाभ भी प्रदान कर रहे हैं। बहुत से ग्रामीण अब इन पेड़ों के माध्यम से अपनी आजीविका तक चला रहे हैं। इस सफलता से प्रेरित होकर फाउंडेशन टीम फिर से उसी मॉडल को दोहरा रही है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण और समुदाय पर स्थायी और सकारात्मक प्रभाव डालना है।

इस मुहिम के लिए फाउंडेशन के ट्रस्टी एवम प्रेसिडेंट यश सेतिया ने कहा कि हमारा उद्देश्य न केवल व्यावसायिक विकास करना है, बल्कि पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के लिए भी काम करना है। हमें विश्वास है कि यह छोटा सा प्रयास हमारे शहर को अधिक हरित और स्वच्छ बनाने में मदद करेगा। इस कार्यक्रम को स्थानीय लोगों के सहयोग से आयोजित किया गया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया। इससे इलाके में हरियाली को बढ़ावा मिलेगा।

 

Tags: tree

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल
19 जून को बिरला ऑडिटोरियम में ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ का आयोजन, उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे।...
भाजपा का राहुल गांधी पर तीखा हमला: सुधांशु त्रिवेदी ने लगाया छात्रों को मानसिक यातना देने का आरोप, 'छात्रों की गूंज' रैली पर उठाए सवाल
शिवसेना (यूबीटी) में टूट की अटकलें : पार्टी नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष से की मुलाकात, किसी भी धड़े को स्वतंत्र दर्जा या विशेषाधिकार न देने का आग्रह
गोविंद देवजी मंदिर में 17 से 23 जून तक होगी वृंदावन के संत की भागवत कथा
ईरान की इजरायल को दोटूक, लेबनान में संघर्ष विराम उल्लंघन पर दी कड़ी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन, रेलवे ने जारी किया आदेश
लगातार चौथे दिन हरे निशान में बदं हुए बाजार, सेंसेक्स 347 अंक की बढ़त के साथ 77,155 पर बंद