सोने का खनन करने वाला राजस्थान चौथा राज्य बना, मेजर मिनरल ब्लॉक्स नीलाम में रहे टॉप पर 

सोने के ब्लॉक्स नीलाम हुए

सोने का खनन करने वाला राजस्थान चौथा राज्य बना, मेजर मिनरल ब्लॉक्स नीलाम में रहे टॉप पर 

राजस्थान देश का ऐसा चौथा राज्य बना जो सोने का खनन कर रहा है। अब तक कर्नाटक, आंध्रप्रदेश और झारखंड में ही सोने का खनन हो रहा था।

जयपुर। राजस्थान में बीते एक साल में राजस्थान खनन में देश ही नहीं विदेश के मानचित्र पर भी छाया रहा। बांसवाड़ा में सोने के तीन ब्लॉक्स तैयार हुए। दो खानों की नीलामी हुई। यहां भुखिया-जगपुरा में सोने के ब्लॉक्स नीलाम हुए। राजस्थान देश का ऐसा चौथा राज्य बना जो सोने का खनन कर रहा है। अब तक कर्नाटक, आंध्रप्रदेश और झारखंड में ही सोने का खनन हो रहा था। यहां खनन के 940.26 हैक्टेयर क्षेत्र में 113.52 मिलियन टन सोने के अयस्क मिले हैं। कांकरिया गारा में 205 हैक्टेयर में 1.24 मिलियन टन सोने के अयस्क मिले हैं। यहां अन्य धातु के अयस्क भी साथ निकलेंगे। यहीं नहीं प्रदेश ने एक साल में रिकॉर्ड 47 मेजर मिनरल्स के ब्लॉक्स नीलाम किए। जिसके चलते मेजर मिनरल्स ब्लॉक्स नीलामी में देश में टॉपर प्रदेश रहा। इनमें 39 खनन पट्टै और आठ के कम्पोजिट लाइसेंस जारी हो चुके हैं। इसके साथ ही 504 माइनर मिनरल्स ब्लॉक्स भी नीलाम किए गए। साल के अंत तक 47 मेजर मिनरल्स ब्लॉक्स की नीलामी हो चुकी है।  

खानों की क्लियरेंस से खानधारको को निजात मिली
प्रदेश सरकार ने खानों की नीलामी के बाद खानधारकों को पर्यावरण विभाग सहित अन्य विभागों से ली जाने वाली एनओसी इत्यादि से भी छुटकारा दिलाया है। अब खान नीलामी से पहले खान विभाग के अधिकारी ही खान की एनओसी सहित अन्य क्लियरेंस लेने के बाद ही खान को नीलाम करेंगे। इससे खान हासिल करने वाले खानधारक तुरंत खनन कार्य शुरू कर सकेंगे। 

नीलामी को मेजर मिनरल्स के 100 ब्लॉक्स तैयार हो रहे हैं
प्रदेश में खनिज संपदा का दोहन कर उनसे प्रदेश का राजस्व बढ़ाने, रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए सरकार ने इस साल सौ मेजर मिनरल्स के खान ब्लॉक्स तैयार करने का काम शुरू किया। अधिकांश ब्लॉक्स चिन्हित कर लिए गए हैं। हालांकि इनकी नीलामी अगले साल 2025 में शुरू होगी।
प्रदेश में खनिज संपदा का दोहन कर उनसे प्रदेश का राजस्व बढ़ाने, रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए सरकार ने इस साल सौ मेजर मिनरल्स के खान ब्लॉक्स तैयार करने का काम शुरू किया। अधिकांश ब्लॉक्स चिन्हित कर लिए गए हैं। हालांकि इनकी नीलामी अगले साल 2025 में शुरू होगी।

- खान विभाग ने 7589.87 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त किया। 
- लाइमस्टोन के 38, आयरन ओर के 5, गोल्ड के 2 और सिलिसियस अर्थ के 2 ब्लॉक्स नीलाम हुए। नीलाम किए गए खनिज ब्लॉक्स का कुल क्षेत्रफल 5546 हैक्टेयर रहा। 
- आमजन को बजरी उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में 108 प्लाट्स की नीलामी की गई। 
- राज्य में रेयर अर्थ एलिमेंटस खनिजों के खोज और अनुसंधान को उदयपुर में और बीकानेर में सिरेमिक क्षेत्र में अनुसंधान और विकास को बीकानेर में सेंटर आॅफ एक्सीलेंस बनाया गया। 
- नीलामी के बाद खान धारको की एनओसी मदद को पोस्ट आॅक्शन फैसिलिटेशन सैल बनाइ गई। 
- अवैध खनन को रोकने के लिए सतर्कता शाखा की ओर से सात केन्द्रीयकृत्त दलों का गठन किया गया। वहीं तकनीकी आधारित निगरानी तंत्र विकसित किया गया। इसमें वाहनों की ट्रेकिंग जीपीएस और आरएफआईडी एवं वेब्रिज ऑटोमाइजेशन से करने की तैयारी है। 

Read More सड़क से नहरी पानी निकालने की जगह हो रही अवरुद्ध, किसानों ने मौके पर पहुंचकर एक घंटे तक जताया आक्रोश

 

Read More सूर्य नमस्कार भारतीय संस्कृति से जुड़ी महान योग परम्परा : सूर्य सप्तमी पर 108 साधकों ने किया सूर्य नमस्कार, राज्यपाल बोले - यह स्वास्थ्य के लिए वरदान, मन व शरीर को रखता है तंदुरुस्त 

Tags: mine

Post Comment

Comment List

Latest News

सफाईकर्मी मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष की संदिग्ध मौत, नगर परिषद कार्यालय में फंदे से लटका मिला शव सफाईकर्मी मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष की संदिग्ध मौत, नगर परिषद कार्यालय में फंदे से लटका मिला शव
मामले की सूचना मिलते ही कलक्टर श्रीनिधि बीटी, एसपी सुमित मेहरड़ा, एसडीएम डॉ. साधना शर्मा मौके पर पहुंची।
संसद में पीएम मोदी का भाषण : बिना नाम लिए राहुल गांधी पर हमला, कहा- कुछ लोगों को संसद में गरीबों की बात बोरिंग लगती है
एसबीआईओए जयपुर सर्कल के महासचिव और अध्यक्ष ने संभाला पदभार
छात्रों को कुशल बना रही राजस्थान सरकार : प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल शिक्षा देने पर दिया जोर, दिलावर ने कहा - हम शिक्षा के मध्यम से खुद रोजगार देने वाले बने
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, 4 पॉलिसी को दी मंजूरी
परिवहन निरीक्षकों की हड़ताल से चेकिंग कार्य ठप : करीब 200 उड़नदस्तों ने बंद की वाहन चेकिंग, परिवहन विभाग को होगी राजस्व हानि
भाजपा-आप दोनों करते हैं महिलाओं का अपमान : वायरल वीडियो में भाजपा उम्मीदवार महिलाओं के खिलाफ कर रहे अभद्र टिप्पणी, अलका लाम्बा ने कहा- मोदी सहित बड़े नेताओं ने इनके लिए किया प्रचार