रावण पर राम से पहले इन्द्र का कहर : बारिश ने बिगाड़ा दशहरे का रंग, जयपुर में भीगे रावण के पुतले

बारिश के बाद पुतले बेचने वाले भी मायूस

रावण पर राम से पहले इन्द्र का कहर : बारिश ने बिगाड़ा दशहरे का रंग, जयपुर में भीगे रावण के पुतले

शहर के खुले मैदानों और मोहल्लों में लगे पुतले बारिश के कारण झुक गए या गीले होकर फटने गए।

जयपुर। राजधानी में मंगलवार शाम को हुई अचानक बारिश ने दशहरे की तैयारियों पर पानी फेर दिया। शहर के कई इलाकों में जगह-जगह खड़े किए जा रहे रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले भीग गए। पुतला बनाने वाले कलाकारों का कहना है कि कई दिनों की मेहनत से तैयार किए गए पुतलों को बारिश से नुकसान पहुंचा है। पुतलों का कागज और रंग फीका पड़ गया, जिससे आयोजकों को अब इन्हें दोबारा दुरुस्त करना पड़ेगा। शहर के खुले मैदानों और मोहल्लों में लगे पुतले बारिश के कारण झुक गए या गीले होकर फटने गए।

हालांकि आयोजकों का कहना है कि वे समय रहते पुतलों को फिर से सजाकर दशहरा उत्सव मनाने की तैयारी करेंगे। बारिश से बच्चों और दर्शकों में मायूसी जरूर छाई, लेकिन आयोजकों का कहना है कि रावण भले भीग गया हो, बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व पूरे उत्साह से मनाया जाएगा। बारिश के बाद पुतले बेचने वाले भी मायूस हैं। मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के पास पुतले पानी में बह गए, जिससे उनको बनाने वालों को भारी नुकसान हुआ।  

Post Comment

Comment List

Latest News

खान और पेट्रोलियम विभाग : सीजीडी संस्थाएं शिविर लगाकर डीपीएनजी कनेक्शन बढ़ाएं, एलपीजी फ्री जोन बनाने की तैयारी खान और पेट्रोलियम विभाग : सीजीडी संस्थाएं शिविर लगाकर डीपीएनजी कनेक्शन बढ़ाएं, एलपीजी फ्री जोन बनाने की तैयारी
अपर्णा अरोरा ने सीजीडी संस्थाओं को डीपीएनजी कनेक्शन बढ़ाने और एलपीजी फ्री जोन बनाने के निर्देश। जिला प्रशासन के साथ...
फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इजरायल-लेबनान युद्धविराम का किया समर्थन, इजरायल को लेबनान की संप्रभुता का सम्मान करते हुए युद्ध रोकना चाहिए
ई-मोबिलिटी से दिल्ली होगा प्रदूषण मुक्त, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 200 नयी ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
वासुदेव देवनानी ने विश्व धरोहर दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ : धरोहरों का संरक्षण जरूरी, कहा- विरासत बचाना हर नागरिक का कर्तव्य
सरकार परिसीमन की आड़ में देश का निर्वाचक मानचित्र बदलना चाहती है : राहुल गांधी
जयपुर में ई-रिक्शा संचालन होगा हाईटेक, 3 मई से लागू होगा डिजिटल मैनेजमेंट सिस्टम
इसरो की ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ से जशपुर में विज्ञान की नई उड़ान : सीएम विष्णुदेव साय ने किया अवलोकन, विज्ञान और तकनीक विकास की आधारशिला