61 लाख मुआवजा, सरकारी योजनाओं का लाभ और एक को संविदा पर नौकरी पर बनी सहमति

कोटखावदा में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत का मामला

61 लाख मुआवजा, सरकारी योजनाओं का लाभ और एक को संविदा पर नौकरी पर बनी सहमति

प्रशासन ने परिजनों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने, एक परिजन को संविदा पर नौकरी देने और विभिन्न मद में कुल 61 लाख रुपए मुआवजा देने पर सहमति बन गई है।

चाकसू। कोटखावदा में पिछले 30 घंटे से चार शवों को लेकर बैठे लोगों से सांसद किरोड़ी मीना की दखल के बाद प्रशासन का समझौता हो गया। परिजन सोमवार शाम को शवों का दाह संस्कार करने को राजी हो गए। प्रशासन ने परिजनों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने, एक परिजन को संविदा पर नौकरी देने और विभिन्न मद में कुल 61 लाख रुपए मुआवजा देने पर सहमति बन गई है। इसके बाद भारी पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में परिजन शवों को अंतिम संस्कार के लिए लेकर रवाना हो गए। इससे पहले पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों ने भरसक प्रयास कर लोगों को समझाइश की, लेकिन बात नहीं बनी थी। प्रदर्शनकारियों की मांग को देखते हुए सांसद मीना मौके पर पहुंचे। 
सांसद-विधायक ने दी मदद: सांसद मीना ने पीड़ित परिजनों को अपनी ओर से दो लाख की मदद दी। चाकसू विधायक वेदप्रकाश सोलंकी ने अपनी दो माह का वेतन पीड़ित परिवार को देने और अन्य आवश्यकता होने पर भामाशाहों की ओर से मदद दिलाने की घोषणा की। सोलंकी ने पीड़ित परिवार की बेटी को सरकार की ओर से दस लाख की सहायता राशि का चैक भी दिया। 

किरोड़ी पहुंचे डीजी के बंगले
सोमवार तक भी इस मामले को लेकर आरोपियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज नहीं होने पर सांसद मीना डीजी पुलिस के बंगले पर जयपुर पहुंचे और उन्होंने वहां धरना दिया। वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों ने सांसद की डीजी से बात करवाई और आरोपी के खिलाफ कोटखावदा थाने में धारा 302, 307 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया। इसके बाद सांसद मीना वापस कोटखावदा पहुंच और समझौता वार्ता शुरू की। 

पायलट के सामने विधायक का विरोध
पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट व चाकसू विधायक वेद प्रकाश सोलंकी भी सोमवार दोपहर कोटखावदा पहुंचे। इस दौरान धरने पर बैठे लोग उग्र हो गए और उन्होंने पायलट की मौजूदगी में विधायक सोलंकी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर मौजूद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने लोगों से समझाइश की कोशिश की पर वे नहीं माने और नारेबाजी करने लगे। इस पर पायलट और सोलंकी मौके से रवाना हो गए। पुलिस ने भी उग्र भीड़ को हटाया।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत