भजनलाल सरकार ने प्रदेश को दी बड़ी सौगात, 6 नई नगर पालिकाओं का किया गठन
अधिसूचना जारी कर दी है
नवगठित नगर पालिका में ग्राम पंचायत के निर्वाचित सरपंच और वार्ड पंच को पालिका अध्यक्ष और पालिका पार्षद का दर्जा दिया गया है।
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार ने प्रदेश को बड़ी सौगात देते हुए 6 नई नगर पालिकाओं का गठन किया है। स्वायत्त शासन विभाग में नई नगर पालिकाओं के गठन की अधिसूचना जारी कर दी है। विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार मेड़ता रोड नागौर, शेरगढ़ जोधपुर, नारायणपुर कोटपुतली, सिणधरी बालोतरा, पहाड़ी डीग और टिटोडी केकड़ी को ग्राम पंचायत से नगर पालिका की सौगात दी है।
नवगठित नगर पालिका में ग्राम पंचायत के निर्वाचित सरपंच और वार्ड पंच को पालिका अध्यक्ष और पालिका पार्षद का दर्जा दिया गया है। इन पालिकाओं की सीमाएं निर्धारित की गई है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
20 Jun 2025 19:02:32
झारखंड की सीमा से लगे पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में शुक्रवार सुबह भारी भरकम सामान से लदे बड़े ट्रक...
Comment List