Bhajan lal Government विधायकों को देगी दो टैबलेट

एक से विधानसभा और दूसरे से घर से कर सकेंगे काम

Bhajan  lal Government विधायकों को देगी दो टैबलेट
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के अनुसार राजस्थान विधानसभा को पेपरलेस करने की तैयारी है। मानसून सत्र में इसकी शुरुआत होगी।

जयपुर। राज्य सरकार की ओर से इस बार विधायकों को दो टैबलेट दिए जाएंगे। विधायक एक से विधानसभा और दूसरे से घर से काम कर सकेंगे। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के अनुसार राजस्थान विधानसभा को पेपरलेस करने की तैयारी है। मानसून सत्र में इसकी शुरुआत होगी। विधायकों को दो टैबलेट दिए जाएंगे। एक विधानसभा और एक घर के लिए, विधानसभा में कागजी कार्रवाई को खत्म किया जाएगा। विधानसभा में अब सब कुछ ऑनलाइन होगा। वरिष्ठ विधायकों के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। देवनानी ने कहा कि पिछली सरकार के दौरान विधानसभा में पांच हजार सवालों के जवाब नहीं आए थे। इस बार सरकारी विभागों की जवाब संबंधी जवाबदेही तय की जाएगी। 
देवनानी ने बताया है कि राजस्थान विधानसभा के सभागार में सदस्यों की सीटों पर कम्प्यूटर उपकरण स्थापित करने और विधानसभा सचिवालय को पेपरलैस किए जाने के लिए त्रिपार्टी एमओयू किया गया था। यह त्रिपार्टी मेमोरेंडम ऑफ अण्डर स्टेण्डिंग भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय, राजस्थान सरकार और राजस्थान विधानसभा के मध्य हुआ था। इस एमओयू में भी यह शर्त है कि विधानसभा में प्रत्योक विधायक की सीट पर टैबलेट लगाए जाएंगे। इसके अलावा उनको एक-एक टैबलेट अलग से दिया जाएगा। 

गहलोत सरकार ने दिया था आईफोन
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी 23 फरवरी, 2022 को राजस्थान का बजट पेश करने से पहले अपने 200 विधायकों को आईफोन-13 गिफ्ट किया था। उस समय एक फोन की कीमत करीब एक लाख 20 हजार रुपए थी। यानी विधायकों के गिफ्ट पर सरकार ने करीब दो करोड़ रुपए खर्च किए थे। उस वक्त भाजपा के वरिष्ठ विधायकों ने गहलोत के इस तोहफे को ठुकरा दिया था। उससे पिछले साल भी गहलोत सरकार ने बजट पेश करने के ठीक बाद सभी 200 विधायकों को आई-पैड उपहार में दिया था, लेकिन इस बार दिए गए फोन की कीमत 70 हजार रुपए से ऊपर है।

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार में खरीफ महाभियान-2026 का आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी; योजनाओं, तकनीक और अनुदान की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी बिहार में खरीफ महाभियान-2026 का आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी; योजनाओं, तकनीक और अनुदान की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने किसान जागरूकता और कृषि ज्ञान...
करौली में भीषण सड़क हादसा: जीप की चपेट में आने से महिला की मौत, पति और पुत्र घायल
अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार चार हुक्के समेत नशीले फ्लेवर और उपकरण जब्त
उत्तर कोरिया का बड़ा ऐलान: अमेरिका-दक्षिण कोरिया की निरस्त्रीकरण मांग ठुकराई; कहा- न्यूक्लियर ताकत के रूप में हमारी स्थिति अब स्थायी
फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी सीआईडी के सामने पेश: भवानी भवन में कड़ी सुरक्षा, ईडी समन और अन्य जांचों के बीच बढ़ीं टीएमसी नेता की मुश्किलें
नवाब दादा कायम खां शहीद दिवस पर भव्य सम्मान समारोह, कायम रत्न अवॉर्ड्स से नवाजे गए लोग 
एयर फोर्स के विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, मरीज को पहुंचाया आर्मी अस्पताल