शहरी सेवा शिविर-2026 को लेकर सरकार ने जारी किए स्पष्टीकरण, भवन स्वीकृति व कॉलोनी नियमन में मिलेगी राहत

भवन निर्माण स्वीकृति शुल्क में दी गई छूट को स्पष्ट किया

शहरी सेवा शिविर-2026 को लेकर सरकार ने जारी किए स्पष्टीकरण, भवन स्वीकृति व कॉलोनी नियमन में मिलेगी राहत
राज्य सरकार ने शहरी सेवा शिविर-2026 के तहत नियमों पर स्पष्टीकरण जारी। 250 वर्गमीटर तक भूखंडों पर भवन निर्माण स्वीकृति शुल्क 2500 रुपये तय। 251–500 वर्गमीटर पर 50% छूट। बेटरमेंट लेवी, पार्किंग, वृक्षारोपण व रेन वाटर हार्वेस्टिंग शुल्क में छूट नहीं।

जयपुर। राज्य सरकार ने शहरी सेवा शिविर-2026 के तहत जारी आदेशों को लेकर विभिन्न संस्थाओं और आमजन की ओर से मांगे जा रहे मार्गदर्शन के मद्देनजर महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण जारी किए हैं। नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग ने स्पष्ट किया है कि परिधि नियंत्रण पट्टी में कृषि भूमि पर पूर्व में बसी आवासीय योजनाओं का नियमन और ले-आउट अनुमोदन निर्धारित प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा। विभाग ने भवन निर्माण स्वीकृति शुल्क में दी गई छूट को भी स्पष्ट किया है।

शहरी सेवा शिविर-2026 के दौरान 250 वर्गमीटर तक के भूखंडों के लिए भवन निर्माण स्वीकृति शुल्क केवल 2500 रुपये रहेगा, जबकि 251 से 500 वर्गमीटर तक के भूखंडों पर आवेदन, जांच और अनुमोदन शुल्क में 50 प्रतिशत छूट मिलेगी। हालांकि बेटरमेंट लेवी, पार्किंग शुल्क, वृक्षारोपण और रेन वाटर हार्वेस्टिंग शुल्क में कोई छूट नहीं होगी। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि 31 दिसंबर 2021 से पूर्व बसी कॉलोनियों के स्वप्रेरणा से अनुमोदन पर प्रीमियम तथा विकास शुल्क में छूट की गणना टाउनशिप पॉलिसी-2024 के अनुसार होगी। वहीं ईडब्ल्यूएस और एलआईजी वर्ग के निरस्त आवंटनों को बहाल करने की शक्तियां अभियान अवधि में स्थानीय निकायों को प्रदान की गई हैं। सरकार का उद्देश्य शिविरों के माध्यम से अधिकतम नागरिकों को राहत और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दीपके पर हमला, नारेबाजी को लेकर विवाद कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दीपके पर हमला, नारेबाजी को लेकर विवाद
जयपुर के शहीद स्मारक पर पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ सीजेपी के प्रदर्शन में भारी हंगामा और अफरा-तफरी मच...
गाज़ा शांति रोडमैप योजना : हमास ने फ़िलिस्तीनी गुटों का जवाब संयुक्त राष्ट्र को सौंपा, ट्रंप योजना पर दिया सकारात्मक जवाब
पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी पहल: 'जन कल्याण शिविर' की शुरूआत, इन योजनाओं का मिलेगा लाभ
16 जून से शुरू होगा स्टॉप डायरिया कैंपेन, 31 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान
मारुति सुज़ुकी ने लॉन्च किया 'स्मार्ट मेंटेनेंस प्लान', वाहन रखरखाव होगा आसान और किफायती
रंगों में सजी नन्ही कल्पनाएं: जवाहर कला केंद्र की कला प्रदर्शनी का हुआ भावपूर्ण समापन
पवन कल्याण का बड़ा शक्ति प्रदर्शन: जन सेना का 'सेना प्रस्थानम्' मिशन शुरू, राष्ट्रीय मुद्दों पर बनेगी रणनीति