अपनी नाकामी छुपाने के लिए गाय के सम्मान की बात कर रही भजनलाल सरकार : गुर्जर
आरोपियों को न्यायालय से ज़मानत मिल जाती है
सरकार के वकील समय पर पैरवी ही नहीं कर पाए। भाजपा किस मुंह से गाय की बात करती है।
जयपुर। आवारा गायों का नाम निराश्रित करने पर राजस्थान में सियासत गरमाई हुई है। प्रदेश कांग्रेस ने भजनलाल सरकार पर इस मुद्दे पर हमला बोला है। पीसीसी महासचिव जसवंत गुर्जर ने बयान जारी कर कहा है कि राजस्थान की पर्ची सरकार समय पर अपने अधिवक्ता को पर्ची नहीं दे पाई, जिसके कारण गोकशी के आरोपियों को न्यायालय से ज़मानत मिल जाती है।
उन्होंने कहा कि पूरी भाजपा और पर्ची सरकार अब अपनी अनियमितता को सही साबित करने में जुटी है। माफ़ीवीर के अनुयायी बयानवीर बने हुए है। ये अपनी नाकामी छुपाने के लिए अब गाय के सम्मान की बात कर रहे हैं। गाय को सभी धर्मों के लोग सम्मान करते हैं, लेकिन ये सरकार गाय के नाम पर सिर्फ दिखावा करती है, जबकि इनकी अनियमितता की वजह से गौतस्करी में लिप्त लोग कोर्ट से जमानत पाकर छूट रहे हैं। सरकार के अधिकक्ता समय पर पैरवी ही नहीं कर पाए। भाजपा किस मुंह से गाय की बात करती है।
Comment List