मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बंबोरी गांव में पैदल भ्रमण कर ग्रामीणों से किया संवाद, स्वास्थ्य सुविधाओं और स्वरोजगार योजनाओं की ली जानकारी

विकसित गांव ही विकसित राजस्थान की मजबूत नींव बनेंगे

 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बंबोरी गांव में पैदल भ्रमण कर ग्रामीणों से किया संवाद, स्वास्थ्य सुविधाओं और स्वरोजगार योजनाओं की ली जानकारी
भजनलाल शर्मा ने प्रतापगढ़ के बंबोरी गांव में पैदल भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद और जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति जानी। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों से शिक्षा, स्वास्थ्य, पेंशन व स्वरोजगार पर चर्चा। मुख्यमंत्री ने गांव विकास को विकसित राजस्थान की नींव बताते हुए मंदिरों में दर्शन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार सुबह प्रतापगढ़ के बंबोरी गांव में पैदल भ्रमण कर ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया और जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति का फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने गांव की गलियों में आमजन से मुलाकात करते हुए बच्चों से पढ़ाई, स्कूल और होमवर्क को लेकर बातचीत की तथा उन्हें चॉकलेट्स वितरित कर उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों से स्वास्थ्य सुविधाओं और पेंशन योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी ली, वहीं महिलाओं से राजीविका समूहों से जुड़ाव और स्वरोजगार गतिविधियों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और विकसित गांव ही विकसित राजस्थान की मजबूत नींव बनेंगे। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने लक्ष्मीनाथ मंदिर एवं चारभुजानाथ जी मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बंबोरी स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर में सपत्नीक पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह दिखाई दिया।

 

Read More आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

 

Post Comment

Comment List

Latest News

ALMM-II की समयसीमा से सौर उद्योग पर संकट के बादल, 15,000 करोड़ निवेश और 15 हजार नौकरियों पर खतरा ALMM-II की समयसीमा से सौर उद्योग पर संकट के बादल, 15,000 करोड़ निवेश और 15 हजार नौकरियों पर खतरा
आगामी 1 जून से सौर परियोजनाओं में घरेलू सोलर सेल आधारित मॉड्यूल के अनिवार्य उपयोग से जुड़ी ALMM-II व्यवस्था लागू।...
म्यांमार राष्ट्रपति का पाच दिवसीय भारत दौरा : भारत-म्यांमार संबंधों को मिलेगी नई ऊर्जा, महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना
नगर पालिका कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
पीएम मोदी का ‘मन की बात’ सुनेंगे युवा, सीएम भजनलाल शर्मा करेंगे संवाद
विधायक अनंत सिंह को बड़ी राहत: गोपालगंज न्यायालय ने लगाई गिरफ्तारी पर रोक, 5 जून को होगी अगली सुनवाई
कोटा में बवंडर के साथ सैकड़ों खंभे, पेड और होर्डिंग उड़े
राजस्थान के 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 4-5 दिन तक मौसम रहेगा सक्रिय