भरतपुर के अधीक्षण अभियंता अनिल टोड़वाल APO, जयपुर जोन के मुख्य अभियंता रहेंगे मुख्यालय

वर्तमान पदस्थापन से कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए 

भरतपुर के अधीक्षण अभियंता अनिल टोड़वाल APO, जयपुर जोन के मुख्य अभियंता रहेंगे मुख्यालय
जयपुर डिस्कॉम प्रशासन ने प्रशासनिक कारणों के चलते भरतपुर के अधीक्षण अभियंता अनिल टोड़वाल को APO कर दिया है। डिस्कॉम के सीएमडी आरती डोगरा की मंजूरी के बाद इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।

जयपुर। जयपुर डिस्कॉम प्रशासन ने प्रशासनिक कारणों के चलते भरतपुर के अधीक्षण अभियंता अनिल टोड़वाल को APO कर दिया है। डिस्कॉम के सीएमडी आरती डोगरा की मंजूरी के बाद इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के अनुसार, APO अवधि के दौरान टोड़वाल का मुख्यालय जयपुर जोन के जोनल मुख्य अभियंता कार्यालय में रहेगा। डिस्कॉम प्रशासन की ओर से जारी आदेश में टोड़वाल को तत्काल प्रभाव से वर्तमान पदस्थापन से कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

हालांकि, APO अवधि में उन्हें जयपुर जोन के जोनल मुख्य अभियंता के अधीन मुख्यालय पर उपस्थिति देनी होगी। प्रशासनिक स्तर पर अचानक हुई इस कार्रवाई को लेकर डिस्कॉम में चर्चाएं तेज हो गई हैं। फिलहाल आदेश में APO किए जाने के पीछे केवल प्रशासनिक कारणों का उल्लेख किया गया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल
राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के मेहराणा गांव में जमीन जोतने के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो...
अदाणी के 5,675 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगा ब्रेक, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रुकवाया निर्माण कार्य
RPSC ने अभ्यर्थियों के लिए शुरू किया ‘संवाद’ विकल्प, अब सीधे मुलाकात कर दूर कर सकेंगे अपनी समस्याएं
साझा सांस्कृतिक विरासत एससीओ देशों के बीच मजबूत सेतु: गजेंद्र सिंह शेखावत, आपसी विश्वास और मैत्री बढ़ाने पर जोर
सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर जमाता था धाक, अजमेर में पिस्टल और चार कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
सर्दी-जुकाम और हर बुखार में एंटीबायोटिक लेना पड़ सकता है भारी, दवाओं का असर घटने से बढ़ेगा इलाज का संकट
त्रिपुरा: भाजपा जिलाध्यक्ष पर चाय की दुकान में तोड़फोड़ का आरोप, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा होने का दावा