ऑडी कार एक्सीडेंट केस में पुलिस का बड़ा एक्शन : आरोपी को भगाने की साजिश में 7 लोग गिरफ्तार, साक्ष्य मिटाने का आरोप

हादसे में उनकी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष भूमिका पाई

ऑडी कार एक्सीडेंट केस में पुलिस का बड़ा एक्शन : आरोपी को भगाने की साजिश में 7 लोग गिरफ्तार, साक्ष्य मिटाने का आरोप

प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि इन आरोपियों ने जानबूझकर पुलिस कार्रवाई से बचाने के उद्देश्य से मुख्य आरोपी को घटनास्थल से दूर पहुंचाया।

जयपुर। पत्रकार कॉलोनी थाना क्षेत्र में हुई ऑडी कार दुर्घटना के मामले में पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए अब तक कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इनमें दो आरोपी वे हैं, जो घटना के समय ऑडी कार में सवार थे, जबकि पांच अन्य लोगों पर हादसे के बाद मुख्य आरोपी को मौके से फरार कराने और साक्ष्य मिटाने का आरोप है।

पुलिस ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद मुख्य आरोपी दिनेश कुमार रणवा को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में अशोक मीणा, सुमित कुमार, भागचंद, शिवराज और नितिन की भूमिका सामने आई है। प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि इन आरोपियों ने जानबूझकर पुलिस कार्रवाई से बचाने के उद्देश्य से मुख्य आरोपी को घटनास्थल से दूर पहुंचाया।

पुलिस ने दुर्घटना के समय वाहन में मौजूद मुकेश कुमार और पप्पू चौधरी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी कार में सवार होने के बावजूद तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग को रोकने में असफल रहे और हादसे में उनकी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष भूमिका पाई गई है। शुरूआती जांच में यह भी सामने आया है कि ऑडी कार अत्यधिक गति में थी, जिससे दुर्घटना गंभीर रूप ले सकी। आरोपियों के बैंक खाते सीज कर दिए गए है।

 

Read More राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे होगी शुरू : आज सदन में प्रश्नकाल नहीं, राज्यपाल अभिभाषण पर बहस का समापन

Tags: Accident

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान