विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश, सरकारी स्कूलों में बिना प्रधानाचार्य की अनुमति के प्रवेश नहीं कर सकेंगे बाहरी व्यक्ति

आदेश विद्यार्थियों की सुरक्षा, गरिमा और निजता को लेकर जारी किए

विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश, सरकारी स्कूलों में बिना प्रधानाचार्य की अनुमति के प्रवेश नहीं कर सकेंगे बाहरी व्यक्ति
राजकीय विद्यालयों में बिना प्रधानाचार्य या संस्था प्रधान की पूर्व लिखित अनुमति बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी। प्रत्येक आगंतुक को विजिटर रजिस्टर में जानकारी दर्ज करनी होगी। विद्यार्थियों की गतिविधियों वाले क्षेत्रों में प्रवेश अधिकृत व्यक्ति की मौजूदगी में ही होगा। बिना अनुमति फोटो, वीडियो, साक्षात्कार, रिकॉर्डिंग और लाइव स्ट्रीमिंग भी प्रतिबंधित।

जयपुर। राजकीय विद्यालयों में प्रधानाचार्य या संस्था प्रधान की पूर्व लिखित अनुमति के अभिभावक सहित बिना बाहरी व्यक्ति को विद्यालय में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। निर्देशों में बताया गया है कि ये आदेश विद्यार्थियों की सुरक्षा, गरिमा और निजता को लेकर शिक्षा विभाग ने जारी किए हैं। निदेशक ललित कुमार ने निर्देश में बताया कि प्रत्येक आगंतुक को प्रवेश से पहले विजिटर रजिस्टर में अपनी जानकारी दर्ज करनी होगी। कक्षा कक्ष, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, छात्रावास, खेल मैदान अथवा विद्यार्थियों की गतिविधियों वाले क्षेत्रों में बाहरी व्यक्ति केवल प्रधानाचार्य, शिक्षक या अधिकृत अधिकारी की मौजूदगी में ही जा सकेगा।

आदेश में विद्यार्थियों, शिक्षकों अथवा विद्यालय गतिविधियों की बिना पूर्व लिखित अनुमति फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, साक्षात्कार, ऑडियो रिकॉर्डिंग और लाइव स्ट्रीमिंग पर भी रोक लगाई गई है। विद्यार्थियों की फोटो, वीडियो और व्यक्तिगत जानकारी के अनधिकृत प्रकाशन या प्रसार पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। बिना अनुमति प्रवेश करने या विद्यालय कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ  प्रधानाचार्य पुलिस और जिला शिक्षा अधिकारी को सूचना देकर कानून के तहत कार्रवाई कर सकेंगे।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

घरेलू शेयर बाजार में जोरदार वापसी: सेंसेक्स 628 अंक उछला, निफ्टी भी 153 अंक मजबूत होकर हरे निशान में बंद घरेलू शेयर बाजार में जोरदार वापसी: सेंसेक्स 628 अंक उछला, निफ्टी भी 153 अंक मजबूत होकर हरे निशान में बंद
घरेलू शेयर बाजार में लगातार 4 दिनों की गिरावट के बाद गुरुवार को शानदार वापसी देखने को मिली। बीएसई का...
ट्रंप के ‘इकोनॉमिक डी-डे’ पर ईरान का पलटवार, विदेश मंत्री बोले- अमेरिका को मिलेगी और बड़ी हार, बढ़ेगा विरोध 
टीबी मुक्त राजस्थान के लक्ष्य को लेकर स्क्रीनिंग, जांच और उपचार में तेजी के निर्देश
एसजेडसी बैठक से पहले अमित शाह ने की सीएम विजय से मुलाकात, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
राजस्थान नगर निकाय चुनाव: शिथिलता प्रकरण सीधे आयोग को न भेजें, मुख्य सचिव के अनुमोदन के बाद ही भेजने के निर्देश 
हर व्यक्ति देश का हिस्सा : उसे अपनी राह चुनने का अधिकार, राहुल गांधी बोले- सत्य की खोज रखती है मायने
15 सितंबर से सभी उपापन संस्थाओं के लिए एसएचपीपी पोर्टल पर प्रक्रिया अनिवार्य, वित्त विभाग ने जारी किए निर्देश