परिवहन विभाग : ई-डिटेक्शन चालानों की शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारी अधिकृत

आरटीओ, एआरटीओ और डीटीओ को रिड्रेसल अथॉरिटी बनाया

परिवहन विभाग : ई-डिटेक्शन चालानों की शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारी अधिकृत
ई-डिटेक्शन चालानों से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण के लिए परिवहन विभाग ने संबंधित आरटीओ, एआरटीओ और डीटीओ को रिड्रेसल अथॉरिटी बनाया। परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा ने आदेश जारी किए। 28 जुलाई 2025 से लागू ई-डिटेक्शन प्रणाली में दस्तावेजों की कमी पर ई-चालान जारी होते हैं।

जयपुर। ई-डिटेक्शन चालानों से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण के लिए परिवहन विभाग ने अधिकारियों को अधिकृत किया है। परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी कर संबंधित आरटीओ, एआरटीओ और डीटीओ को रिड्रेसल अथॉरिटी बनाया है। प्रदेश में 28 जुलाई 2025 से ई-डिटेक्शन प्रणाली लागू है। इसके तहत टोल प्लाजाओं से गुजरने वाले परिवहन वाहनों के दस्तावेजों की जांच के आधार पर ई-चालान किए जा रहे हैं। दस्तावेजों में कमी या उनके सही नहीं पाए जाने पर वाहन मालिकों के खिलाफ ई-चालान जारी होते हैं। अब इन ई-चालानों में अनुसंधान और शिकायतों के निस्तारण की कार्रवाई संबंधित आरटीओ, एआरटीओ और डीटीओ स्तर पर की जा सकेगी।

इससे वाहन मालिकों को अपनी शिकायत लेकर परिवहन मुख्यालय आने की जरूरत नहीं होगी। स्थानीय स्तर पर ही शिकायतों की जांच कर उनका निस्तारण किया जा सकेगा। विभाग के इस कदम से ई-डिटेक्शन चालानों से संबंधित मामलों में वाहन मालिकों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Post Comment

Comment List

Latest News

टीबी मुक्त राजस्थान के लक्ष्य को लेकर स्क्रीनिंग, जांच और उपचार में तेजी के निर्देश टीबी मुक्त राजस्थान के लक्ष्य को लेकर स्क्रीनिंग, जांच और उपचार में तेजी के निर्देश
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने टीबी मुक्त राजस्थान के लक्ष्य के लिए मरीजों की स्क्रीनिंग, जांच और उपचार में तेजी...
एसजेडसी बैठक से पहले अमित शाह ने की सीएम विजय से मुलाकात, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
राजस्थान नगर निकाय चुनाव: शिथिलता प्रकरण सीधे आयोग को न भेजें, मुख्य सचिव के अनुमोदन के बाद ही भेजने के निर्देश 
हर व्यक्ति देश का हिस्सा : उसे अपनी राह चुनने का अधिकार, राहुल गांधी बोले- सत्य की खोज रखती है मायने
15 सितंबर से सभी उपापन संस्थाओं के लिए एसएचपीपी पोर्टल पर प्रक्रिया अनिवार्य, वित्त विभाग ने जारी किए निर्देश
Weather Update : राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, 23 अगस्त तक उत्तरी-उत्तर-पूर्वी हिस्सों में बारिश के आसार
परिवहन विभाग : ई-डिटेक्शन चालानों की शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारी अधिकृत