एसएनए-स्पर्श में मदर सेंक्शन जारी करने की प्रक्रिया होगी आसान, वित्त विभाग ने जारी किए निर्देश

योजनावार व्यय की पहचान और निगरानी बेहतर होगी

एसएनए-स्पर्श में मदर सेंक्शन जारी करने की प्रक्रिया होगी आसान, वित्त विभाग ने जारी किए निर्देश
वित्त विभाग ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं में एसएनए-स्पर्श व्यवस्था के तहत मदर सेंक्शन जारी करने और उपयोग की प्रक्रिया सरल बनाने के निर्देश। एक से अधिक स्टेट लिंक्ड स्कीम होने पर प्रत्येक के लिए अलग मदर सेंक्शन जारी। विभागों को पीएफएमएस से प्राप्त सेंक्शन का सत्यापन, लंबित बिलों की जांच और समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने को कहा।

जयपुर। वित्त (वेयज एंड मीन्स) विभाग ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत एसएनए-स्पर्श व्यवस्था में मदर सेंक्शन जारी करने और उपयोग की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने केंद्र सरकार के 21 जुलाई 2026 के मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप सभी संबंधित प्रशासनिक विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा है। निर्देशों के अनुसार, जिन केंद्र प्रायोजित योजनाओं में एक से अधिक स्टेट लिंक्ड स्कीम हैं, उनमें प्रत्येक एसएलएस के लिए अलग मदर सेंक्शन जारी कराने की व्यवस्था की जाएगी। इससे योजनावार व्यय की पहचान और निगरानी बेहतर होगी।

वित्त विभाग ने मदर सेंक्शन के लिए अलग से वित्तीय सहमति लेने की प्रक्रिया को भी सरल किया है। राज्य आईएफएमएस को पीएफएमएस से प्रभावी रूप से जोड़ने, लंबित बिलों की स्थिति स्पष्ट रखने और मदर सेंक्शन में संशोधन से पहले बिलों की जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। विभागों को पीएफएमएस से प्राप्त मदर सेंक्शन का तत्काल सत्यापन करने को भी कहा गया है। एसएनए-स्पर्श में अप्रयुक्त मदर सेंक्शन 31 मार्च को समाप्त हो जाते हैं। इसलिए विभागों को समय रहते मदर सेंक्शन जारी कराने तथा भुगतान फाइलों का निर्धारित समयसीमा में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप के ‘इकोनॉमिक डी-डे’ पर ईरान का पलटवार, विदेश मंत्री बोले- अमेरिका को मिलेगी और बड़ी हार, बढ़ेगा विरोध  ट्रंप के ‘इकोनॉमिक डी-डे’ पर ईरान का पलटवार, विदेश मंत्री बोले- अमेरिका को मिलेगी और बड़ी हार, बढ़ेगा विरोध 
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 'इकोनॉमिक डी-डे' अभियान पर तंज कसा है। उन्होंने...
टीबी मुक्त राजस्थान के लक्ष्य को लेकर स्क्रीनिंग, जांच और उपचार में तेजी के निर्देश
एसजेडसी बैठक से पहले अमित शाह ने की सीएम विजय से मुलाकात, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
राजस्थान नगर निकाय चुनाव: शिथिलता प्रकरण सीधे आयोग को न भेजें, मुख्य सचिव के अनुमोदन के बाद ही भेजने के निर्देश 
हर व्यक्ति देश का हिस्सा : उसे अपनी राह चुनने का अधिकार, राहुल गांधी बोले- सत्य की खोज रखती है मायने
15 सितंबर से सभी उपापन संस्थाओं के लिए एसएचपीपी पोर्टल पर प्रक्रिया अनिवार्य, वित्त विभाग ने जारी किए निर्देश
Weather Update : राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, 23 अगस्त तक उत्तरी-उत्तर-पूर्वी हिस्सों में बारिश के आसार