शहरी सेवा शिविर के पट्टों के नामांतरण की प्रक्रिया तय, दस्तावेजों के आधार पर होगा प्रकरणों का निस्तारण

निर्धारित प्रक्रिया और राशि लेकर नामांतरण किया जाएगा

शहरी सेवा शिविर के पट्टों के नामांतरण की प्रक्रिया तय, दस्तावेजों के आधार पर होगा प्रकरणों का निस्तारण
शहरी सेवा शिविर-2026 के तहत नगरीय विकास विभाग ने पट्टों के नाम हस्तांतरण और अहस्तांतरणीय पट्टों के नामांतरण को लेकर दिशा-निर्देश जारी। मूल दस्तावेज, मुख्तारनामा और गिफ्ट डीड के आधार पर प्रकरणों का निस्तारण। कच्ची बस्तियों में 29 जून 2022 के आदेश से जारी अहस्तांतरणीय पट्टों का तीन वर्ष बाद हस्तांतरण संभव।

जयपुर। नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग ने शहरी सेवा शिविर-2026 के तहत नागरिकों को जारी पट्टों के नाम हस्तांतरण एवं अहस्तांतरणीय पट्टों के नामांतरण को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि संबंधित प्रकरणों का निस्तारण मूल दस्तावेजों, मुख्तारनामा और गिफ्ट डीड सहित उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर किया जाएगा। आदेश के अनुसार, नगर विकास न्यास, विकास प्राधिकरण और निकायों द्वारा जारी पट्टों के उन मामलों में नाम हस्तांतरण की कार्रवाई की जाएगी, जिनमें 8 जनवरी 2020 के आदेश और 15 जनवरी 2020 की अधिसूचना में उल्लेखित दस्तावेज उपलब्ध हैं। 10 जुलाई और 12 सितंबर 2024 के वित्त विभाग के निर्देशों के अनुसार निर्धारित प्रक्रिया और राशि लेकर नामांतरण किया जाएगा।

कच्ची बस्ती के मामलों में बजट घोषणा 2022-23 के बिंदु संख्या 40 के तहत 29 जून 2022 के आदेश से जारी अहस्तांतरणीय पट्टों का तीन वर्ष बाद हस्तांतरण किया जा सकेगा। अंतिम क्रेता से निर्धारित राशि लेकर भूखंड का नामांतरण निकाय रिकॉर्ड में किया जाएगा। अन्य मामलों में अहस्तांतरणीय पट्टों की शर्तों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Read More 25 अगस्त से 8 सितंबर तक मनाया जाएगा 41वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा, जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए बढ़ेगी जनभागीदारी

Read More मेडिकल कालेज नीतियों पर विपक्ष का हमला, अशोक गहलोत ने कहा- मेडिकल कॉलेजों में सिर्फ कागजी मान्यता, फैकल्टी और सुविधाओं का अभाव

Read More नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में युवक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  

 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान निकाय चुनाव को लेकर AAP की तैयारी तेज, 10 नगर निगम क्षेत्रों के लिए चुनाव समितियों का गठन किया राजस्थान निकाय चुनाव को लेकर AAP की तैयारी तेज, 10 नगर निगम क्षेत्रों के लिए चुनाव समितियों का गठन किया
आम आदमी पार्टी राजस्थान ने आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए प्रदेश के 10 नगर निगम क्षेत्रों में चुनाव समितियों...
डोटासरा का बड़ा ऐलान, निकाय-पंचायत चुनाव में 60 प्रतिशत टिकट युवाओं को 
ईरान-अमेरिका युद्ध विराम खत्म होने का बाजार पर असर! सेंसेक्स 493 अंक टूटा, निफ्टी भी 132 अंक लुढ़का
उत्तर पश्चिम रेलवे के स्टेशनों की आय में बढ़ोतरी, जयपुर जंक्शन सबसे आगे
शहरी सेवा शिविर के पट्टों के नामांतरण की प्रक्रिया तय, दस्तावेजों के आधार पर होगा प्रकरणों का निस्तारण
कृषि विभाग : गेहूं-जौ की नई किस्मों पर वैज्ञानिकों का मंथन, जयपुर में जुटा देश-विदेश का विशेषज्ञ समूह
ठिकरिया में मेगा कृषि ऋण शिविर, 32 करोड़ के ऋण प्रस्तावों को सैद्धांतिक मंजूरी