राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को भाजपा प्रत्याशी बनाने पर विरोध शुरू, युवाओं ने राज्यवर्धन Go Back के नारे
सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को झोटवाड़ा से भाजपा का प्रत्याशी
जयपुर। जयपुर ग्रामीण की विधानसभा क्षेत्र झोटवाड़ा में सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को बीजेपी से प्रत्याशी बनाए जाने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता नाराज है। भाजपा कार्यकर्ता लगातार विधानसभा क्षेत्र में राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का विरोध करना शूरू हो रहे हैं।
दो दिन पहले ही जोबनेर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राठौड़ को काले झंडे दिखाए थे। आज फिर से झोटवाड़ा के गोकुलपुरा में युवाओं ने राज्यवर्धन Go Back के नारे लगाते हुए उनके काफिले को काले झंडे दिखाये गए था।
इसके साथ ही कालवाड़ गांव के व्यापार मंडल ने सदस्यों ने भी राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने के विरोध में रैली निकाली गई थी। झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से राजपाल सिंह टिकट की दावेदारी कर रहे थे, लेकिन भाजपा हाईकमान ने तीन बार के विधायक रहे राज्यपाल सिंह को टिकट नहीं देकर जयपुर ग्रामीण के सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को झोटवाड़ा से भाजपा का प्रत्याशी बनाया है।
इसके साथ ही झोटवाड़ा में आशु सिंह सुरपुरा भी अपनी दावेदारी जता रहे थे उन्हें भी भाजपा ने नाखुश किया है जिसके बाद सुरपुरा निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। अब देखना यह होगा कि भाजपा की आपसी लड़ाई में क्या झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा इस बार कमल खिला पाएगी या एक बार फिर झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस को मौका मीलेगा।

Comment List