भाजपा ने शोभा रानी को किया निष्कासित, विधानसभा की सदस्यता निरस्त किए जाने को लेकर पार्टी करेंगी अनुशंसा
सावर्जनिक रूप से पार्टी के खिलाफ आरोप प्रत्यारोप किये थे
भाजपा की धौलुपर से विधायक शोभा रानी को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। राज्यसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ क्रॉस वोटिंग करने पर शोभा रानी को पहले पार्टी से निलंबित किया गया था।
जयपुर। भाजपा की धौलुपर से विधायक शोभा रानी को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। राज्यसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ क्रॉस वोटिंग करने पर शोभा रानी को पहले पार्टी से निलंबित किया गया था। 7 दिन में क्रॉस वोटिंग करने को लेकर उनसे स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस दिया गया था, लेकिन इस बीच शोभारानी ने 11 जून को फिर एक प्रेस नोट जारी कर के सावर्जनिक रूप से पार्टी के खिलाफ आरोप प्रत्यारोप किये थे।
इसे पार्टी की केंद्रीय अनुशासन समिति ने गंभीरता से लिया है। समिति के सदस्य ओम पाठक ने आदेश जारी कर के शोभा रानी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन्होंने अपने जारी आदेश में यह भी कहा कि उन पर भाजपा का विधायक होने के बावजूद कांग्रेस के प्रत्याशी को वोट देने पर उन पर अलग से कार्रवाई भी की जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी उनकी विधानसभा की सदस्यता निरस्त किए जाने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष को पार्टी की ओर से अनुशंसा कर सकती है।

Comment List