भाजपा स्थापना दिवस : 6 से 13 अप्रैल तक होंगे विविध आयोजन, कार्यकर्ताओं का सम्मान
8 एवं 9 अप्रैल को विधानसभा स्तर पर सक्रिय सदस्यों के होंगे सम्मेलन
भारतीय जनता पार्टी 6 से 13 अप्रैल तक अपना स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाएगी
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी 6 से 13 अप्रैल तक अपना स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाएगी। 1980 में दो सीटों से शुरुआत करने वाली भाजपा ने कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और बलिदान के बल पर 2025 तक देश में तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाई है। स्थापना दिवस के तहत 6 अप्रैल को पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों पर पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा। 6 और 7 अप्रैल को प्रत्येक बूथ स्तर पर प्राथमिक सदस्यों के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद 8 एवं 9 अप्रैल को विधानसभा स्तर पर सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन होंगे।
7 से 13 अप्रैल तक पूरे देश में स्वच्छता अभियान और लाभार्थी सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा समाजसेवा और संगठन को मजबूत करने की दिशा में विशेष प्रयास किए जाएंगे। पार्टी का उद्देश्य कार्यकर्ताओं के योगदान को सम्मान देना और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना है।

Comment List