भाजपा की सम्भाग स्तरीय बैठक : हमारी सेना ने आतंकवादियों को उनकी भाषा में जवाब दिया, भजनलाल शर्मा ने कहा- जनसभा की दुनिया में जाने वाली है गूंज

हमारे देश के हर व्यक्ति का सेना के सम्मान का जज्बा है

भाजपा की सम्भाग स्तरीय बैठक : हमारी सेना ने आतंकवादियों को उनकी भाषा में जवाब दिया, भजनलाल शर्मा ने कहा- जनसभा की दुनिया में जाने वाली है गूंज
भारत के 103 अमृत योजना के रेलवे स्टेशनों के लोग वर्चुवली जुड़ने वाले हैं। सभी स्टेशनों का लोकार्पण बीकानेर से होने वाला है।

बीकानेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 22 मई का बीकानेर का यह पहला कार्यक्रम है, जो बीकानेर के विश्व प्रसिद्ध करणी धाम देशनोक में होने जा रहा है। करणी मां ने मोदी को बुलाया है। मुख्यमंत्री बीकानेर के रिद्धि सिद्धि भवन में प्रधानमंत्री के 22 मई को बीकानेर आगमन से पूर्व भारतीय जनता पार्टी संभाग स्तरीय तैयारी बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की बीकानेर में होने वाली जनसभा की पूरे विश्व में गूंज जाने वाली है। पूरे विश्व की निगाहें इस कार्यक्रम को देखने वाले है। उन्होंने कहा कि भारत के 103 अमृत योजना के रेलवे स्टेशनों के लोग वर्चुवली जुड़ने वाले हैं। सभी स्टेशनों का लोकार्पण बीकानेर से होने वाला है।

ये बीकानेर के लिए गौरव की बात है। शर्मा ने कहा कि सेना को सम्मान देने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। हमारी सेना ने आतंकवादियों को उनकी भाषा में जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि जब मैंने  सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों से बात की, तो उन्होंने विश्वास दिलाया कि सेना के साथ हम खड़े हैं। ये हमारे देश के हर व्यक्ति का सेना के सम्मान का जज्बा है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीकानेर करणी माता का स्थान चुना ये हमारे लिए गौरव का पल है। अमृत भारत रेलवे स्टेशन के तहत साफ सुथरे रेलवे स्टेशन बने यात्रियों को अच्छी सुविधा ये प्रधानमंत्री का लक्ष्य है। 1309 स्टेशन का अमृत योजना में चयन हुआ है।  इसमें 24 हजार 470 करोड़ की लागत आएगी। 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा: बस और ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत, 20 अन्य घायल औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा: बस और ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत, 20 अन्य घायल
बिहार के औरंगाबाद में बोधगया से काशी जा रही पर्यटक बस की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में आंध्र...
फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप : 8 लोगों की मौत, 200 से अधिक घायल, तटीय इलाकों में सुनामी की दहशत
मोदी सरकार के 12 साल, मुख्यमंत्री बोले- सेवा, सुशासन और विकास का ऐतिहासिक दौर
राज्यसभा चुनाव : नामांकन से पहले भाजपा कार्यालय पहुंचे सतीश पूनिया और अलका गुर्जर, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
केरल में शिगेला का प्रकोप : कोझिकोड में बच्ची की मौत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, निरीक्षण तेज
मस्कट-जयपुर फ्लाइट के समय में बदलाव, अब सुबह 10:55 बजे पहुंचेगी जयपुर
मानव सुथार और प्रसिद्ध कृष्णा ने अफगानिस्तान के 5 विकेट झटके, कप्तान गिल और राहुल के शतकों से भारत ने बनाए 8 विकेट पर 564 रन