लोकसभा चुनाव : भाजपा की सात मार्च को आ सकती है दूसरी सूची

शेष प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा नहीं हुई

लोकसभा चुनाव : भाजपा की सात मार्च को आ सकती है दूसरी सूची

समिति की बैठक में राजस्थान के शेष प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा नहीं हुई तो फिर 15 मार्च के करीब आगामी बैठक में नामों की घोषणा होगी। 

जयपुर। राजस्थान में भाजपा ने 25 लोकसभा सीटों में से 15 सीटों पर प्रत्याशी तय कर दिए हैं। अब 10 सीटें बची हैं। जानकारी के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आगामी 6 मार्च को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होना प्रस्तावित है, जिसमें अधिकांश सीटों पर प्रत्याशी का फैसला हो सकता है। हालांकि बताया जा रहा है कि समिति की बैठक में राजस्थान के शेष प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा नहीं हुई तो फिर 15 मार्च के करीब आगामी बैठक में नामों की घोषणा होगी। 

जिस जाति का दबदबा, उसी को टिकट पर रहेगा जोर
प्रदेश में बची दस सीटों में से जयपुर ग्रामीण और राजमसंद सीटों के सांसद क्रमश: राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और दीया कुमारी विधायक का चुनाव लड़कर अब सरकार में शामिल हैं। इन दोनों सीटों पर नए चेहरे आएंगे। जयपुर ग्रामीण में ब्राह्मण, जाट, राजपूत और राजसमंद में राजपूत चेहरे को ही टिकट तय माना जा रहा है। वहीं जयपुर शहर में ब्राह्मण-वैश्य, टोंक-सवाईमाधोपुर में गुर्जर-मीणा, अजमेर में जाट-गुर्जर, भीलवाड़ा में वैश्य-ब्राह्मण, झुंझुनूं में जाट वर्ग के चेहरे को ही टिकट मिलना लगभग तय है। वहीं दौसा, श्रीगंगानगर, करौली-धौलपुर आरक्षित सीटों में से दौसा में जसकौर मीणा, श्रीगंगानगर में निहाल चंद और करौली-धौलपुर में मनोज राजौरिया के टिकट बदला जाने की चर्चाएं हैं। 

चूरू से टिकट कटा, कस्वां के ट्वीट से सियासी हलचल 
चूरू से वर्तमान सांसद राहुल कस्वां का टिकट काटकर भाजपा ने पैरा ओलम्पिक विजेता देवेंद्र झांझड़िया को अपना उम्मीदवार बनाया है। सोमवार को कस्वां ने टिकट कटने पर अप्रत्यक्ष नाराजगी एक्स पर पोस्ट डालकर जताई है। पोस्ट में कहा है कि आखिर मेरा गुनाह क्या था, क्या मैं ईमानदार नहीं था, क्या मैं निष्ठावान नहीं था। क्या में दागदार था। क्या मैंने चूरू लोकसभा में काम करवाने में कोई कमी छोड़ दी थी। पीएम की सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में मैं सबसे आगे था। जब भी इस प्रश्न को मैंने पूछा, सभी निरूत्तर और निशब्द रहे। कोई इसका उत्तर नहीं दे पा रहा। शायद मेरे अपने ही मुझे कुछ बता पाएं। इससे पूर्व भी उन्होंने टिकट कटने पर एक ट्वीट किया था। हालांकि उसमें उनके बगावती तेवर नहीं दिखे थे। चर्चा है कि कस्वां का टिकट विधानसभा चुनावों में तत्कालीन भाजपा के नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के खिलाफ तारा नगर सीट पर अंदरखाने खिलाफत करना बताया जा रहा है। यहां से राठौड़ चुनाव हार गए थे।

 

Read More जेडीए की कार्रवाई : सड़क सीमा से हटाए अस्थाई अतिक्रमण, बांस-तंबू और झुग्गी झोंपडियां लगाकर कर रखे थे अतिक्रमण

Tags: BJP

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण