गोल्ड फैक्ट्री की भट्टी में ब्लास्ट : 2 मजदूरों की मौत, दीवार तोड़कर मजदूरों को निकाला

तापमान बढ़ने से ब्लास्ट की आशंका

गोल्ड फैक्ट्री की भट्टी में ब्लास्ट : 2 मजदूरों की मौत, दीवार तोड़कर मजदूरों को निकाला
सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र की आईडियल फिस्कल सर्विसेज फैक्ट्री में भट्टी ब्लास्ट से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। धुएं और सेंसर लॉक के कारण कर्मचारी अंदर फंस गए। मजदूरों को निकालने के लिए जेसीबी से दीवार तोड़ी गई। दो घायलों की हालत गंभीर है। प्रारंभिक आशंका है कि भट्टी का तापमान बढ़ने से धमाका हुआ।

जयपुर। सांगानेर सदर इलाके के सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक बजे आईडियल फिस्कल सर्विसेज लिमिटेड फैक्ट्री की भट्टी में ब्लास्ट होने से बड़ा हादसा हो गया। आगजनी और धमाके के बाद फैक्ट्री में चारों तरफ  धुएं का गुबार फैल गया, जिससे अंदर काम कर रहे मजदूरों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। कर्मचारियों ने फंसे मजदूरों को बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर जेसीबी की मदद से दीवार तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया। घायलों को तत्काल महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं दो मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है और अन्य घायलों का उपचार जारी है। एसीपी चाकसू भवानी सिंह के अनुसार मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम सहित अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इन मजदूरों की मौत इनकी हालत गंभीर

पुलिस ने बताया कि हादसे में रजनीश  निवासी चन्दोली यूपी और सरस्वती  निवासी रीवा एमपी की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं बबोल  निवासी रीवा एमपी और लालमोहन  निवासी मिदनापुर पश्चिम बंगाल की हालत गंभीर बनी हुई है। संदीप सिंह निवासी दामोदरगढ़ एमपी और अजयपाल निवासी बरेली यूपी  का अस्पताल में उपचार जारी है।

तापमान बढ़ने से ब्लास्ट की आशंका

Read More सूखा राहत में लापरवाही पर गहलोत का भाजपा सरकार पर हमला, मुख्यमंत्री से की मॉनिटरिंग की मांग

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में सोना तैयार करने के लिए भट्टी का इस्तेमाल किया जाता है। भट्टी का तापमान स्वचालित प्रणाली से नियंत्रित होता है। आशंका जताई जा रही है कि इस बार तापमान अधिक बढ़ गया और भट्टी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बंद नहीं हुई जिसके कारण धमाका हुआ। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Read More सीतारामपुरा टोल प्लाजा पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले हिस्ट्रीशीटर समेत दो आरोपी गिरफ्तार

फैक्ट्री में सेंसर लॉक से फंसे लोग

Read More झोटवाड़ा वृत्त के 10 थानों को मिले नए पेट्रोलिंग वाहन, मंत्री राठौड़ ने दिखाई हरी झंडी

फैक्ट्री में सोने की चेन बनती है। फैक्ट्री में कोई आता है तो उसकी तीन चरणों में जांच होती है। परिसर में सेंसर लॉक लगे हैं। यहां आने-जाने का एक ही रास्ता है। आग लगने के बाद धूंआ भरने और गेट लॉक होने से कर्मचारी बाहर नहीं निकल सके। इस दौरान ब्लास्ट से भरे धुआं में कर्मचारी फंस गए।

Tags: blast

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी, आदर्शों को जीवन में अपनाने का दिया संदेश गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी, आदर्शों को जीवन में अपनाने का दिया संदेश
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गुरु नानक देव के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर मंगलवार को यहां गुरुद्वारा...
शिरोमणि अकाली दल और भाजपा का गठबंधन स्वाभाविक, पंजाब के विकास को मिलेगी नई गति: मोदी
भजनलाल ने गुरुनानक के 557वें प्रकाश पर्व श्री गुरु ग्रंथ साहिब पर टेका मत्था
सोनिया की 500 पन्नों की किताब में भी छूट गईं जिंदगी की ये बातें, राहुल ने खोले कई राज!
जिला प्रमुख की कुर्सी पर सियासी दिग्गजों की नजर, परिवार के सदस्यों को मैदान में उतारा; कहीं विधायक की पत्नी तो कहीं पूर्व मंत्री की बेटी दावेदार
वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 53 गेंदों में 204 रन ठोक भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया
शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश का सख्त रुख, विदेश राज्य मंत्री बोले- प्रत्यर्पण के बिना देश में एंट्री नहीं