पुरानी रंजिश से उपजा खूनी संघर्ष : एक युवक की चाकू मारकर हत्या, विरोध में हाईवे जाम

घटना पालड़ी मीणा की कच्ची बस्ती की 

पुरानी रंजिश से उपजा खूनी संघर्ष : एक युवक की चाकू मारकर हत्या, विरोध में हाईवे जाम
जामडोली थाना क्षेत्र में रविवार देर रात सनसनीखेज वारदात में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

जयपुर। जामडोली थाना क्षेत्र में रविवार देर रात सनसनीखेज वारदात में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना पालड़ी मीणा की कच्ची बस्ती की है, जहां रात करीब 10:30 बजे अनस नामक युवक ने विपिन पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल विक्की को सवाई मानसिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुरानी रंजिश से उपजा खूनी संघर्ष :

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अनस और विक्की के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी, जिसे लेकर अनस ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया।

सोशल मीडिया पर खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन :

Read More ईसरदा–रामगढ़ फीडर निर्माण पर आज बैठक, चौथ का बरवाड़ा में भूमि अधिग्रहण से पहले होगी जनसुनवाई

हत्या से पहले आरोपी अनस, जो सोशल मीडिया पर 'अनस शूटर' के नाम से जाना जाता है, लगातार हथियारों के साथ वीडियो और फोटो पोस्ट कर रहा था। वारदात से 24 घंटे पहले उसने एक वीडियो में चाकू लहराते हुए देखा गया था। हत्या के बाद उसने एक और वीडियो पोस्ट कर लिखा— "आज बदला पूरा हुआ", जिसे कुछ समय बाद डिलीट कर दिया गया।

Read More मौसमी बीमारियों पर सख्ती, अस्पतालों में 24 घंटे स्टाफ रहेगा तैनात

पुलिस रिकॉर्ड में पहले से दर्ज हैं आपराधिक मामले :

Read More राजस्थान के बांधों में जलस्तर बढ़ा, 24 घंटे में 75.6 एमसीएम पानी की बढ़ोतरी

अनस का आपराधिक इतिहास है। उस पर पूर्व में झगड़ों और मारपीट के कई मामले दर्ज हैं और वह कई बार जेल जा चुका है।

विरोध में हाईवे जाम, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की :

हत्या की सूचना मिलते ही सोमवार सुबह 9 बजे विपिन के परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे। उन्होंने जयपुर-आगरा हाईवे को जाम करने की कोशिश की, जिससे करीब 45 मिनट तक यातायात प्रभावित रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश कर जाम खुलवाया। एडिशनल डीसीपी (ईस्ट) आशाराम चौधरी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने 8-9 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस फरार अनस समेत अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

इलाके में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात :

हत्या की वारदात के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल हो गया। एहतियात के तौर पर जामडोली थाने के आसपास और तिलक हॉस्पिटल के पास पुलिस बल तैनात किया गया। भीड़ ने थाने के बाहर प्रदर्शन भी किया और दोबारा हाईवे जाम करने की कोशिश की। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखते हुए जांच तेज कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।



Post Comment

Comment List

Latest News

"मन की बात" में पीएम मोदी का बड़ा बयान: निजी भागीदारी से अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत ने रचा नया इतिहास, विक्रम-1 बना मिसाल "मन की बात" में पीएम मोदी का बड़ा बयान: निजी भागीदारी से अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत ने रचा नया इतिहास, विक्रम-1 बना मिसाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में भारत के बढ़ते अंतरिक्ष और वैज्ञानिक सामर्थ्य की प्रशंसा की। उन्होंने...
राजस्थान में दो साइबर ठग गिरफ्तार, परिचित बनकर देते थे वारदात को अंजाम
यूरोप की परमाणु नीति पर रूस का तीखा हमला, कहा- सुरक्षा नहीं, बल्कि परमाणु शक्तियों के बीच टकराव का खतरा बढ़ा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा दावा, बोले- विदेशी ताकतों के भारत विरोधी मंसूबे पूरी तरह नाकाम हुए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सचिन पायलट का बड़ा बयान, बोले- युवाओं की जीत हुई, छात्रों की आवाज आखिरकार सुनी गई
कैथेटर तकनीक से जटिल हृदय रोगों का इलाज संभव, एक्सपर्ट्स ने सिखाई दुर्लभ एंजियोप्लास्टी 
भिंड में दिल दहला देने वाला हादसा: गुटखा थूकने के लिए खोला कार का दरवाजा, मासूम सड़क पर गिरा, पहिए से कुचलकर मौत