प्रसारण निगम का शटडाउन, जयपुर में आज शाम पेयजल सप्लाई रहेगी बाधित

8 जुलाई से समस्त पेयजल सप्लाई नियमित रूप से सुचारू होगी

प्रसारण निगम का शटडाउन, जयपुर में आज शाम पेयजल सप्लाई रहेगी बाधित
132 के.वी. जी.एस.एस. थडोली पर स्थापित उपकरणो की प्रिवेंटिव मेंटिनेंस के लिए सुबह 11 बजे से शटडाउन शुरू हो गया है।

जयपुर। राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड द्वारा 132 के.वी. जी.एस.एस. थडोली पर स्थापित उपकरणो की प्रिवेंटिव मेंटिनेंस के लिए सुबह 11 बजे से शटडाउन शुरू हो गया है, जो कि दोपहर 2 बजे तक कुल 3 घंटे का विद्युत शटडाउन लिया जाएगा। इस शटडाउन के दौरान बीसलपुर जयपुर पेयजल परियोजना के इन्टेक पम्प हाउस व सुरजपुरा जल शोधन संयत्र पर विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रहेगी, जिस कारण लगभग 5 घंटे के अन्तराल के बाद पेयजल उत्पादन एवं वितरण प्रणाली सामान्य होगी।

यहां रहेगी पेयजल सप्लाई बाधित :

जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता शुभांशु दीक्षित ने बताया कि इस शटडाउन के दौरान मालपुरा, झिराना, बस्सी, निवाई, टोंक, फागी, सार्भर, फुलेरा, दूदू, जोबनेर और चाकसू क्षेत्र के शहरी व ग्रामीण एवं जयपुर शहर में प्रतापनगर क्षेत्र, सांगानेर क्षेत्र दर्गापुरा, मालवीय, नगर, महेशनगर, बरकत नगर, सिविललाईन ज्योतिनगर, शान्तिनगर, सिन्धीकॉलोनी, आदर्शनगर, जवाहरनगर, ट्रकस्टेण्ड, मानसरोवर, श्यामनगर, विद्युत नगर, संजय नगर, ऑफिसर कैम्पस, झोटवाडा, बी.के.आई. विद्याधर नगर, मुरलीपुरा, गोपालवाडी, बनीपार्क, अम्बाबाडी, जगतपुरा, इन्दिरा गाँधी नगर, मुहानामोड़, जामडोली, सुभाषनगर, सीतापुरा, चारदीवारी क्षेत्र और पृथवीराज नगर क्षेत्र की 7 जुलाई की सांयकालीन पेयजल सप्लाई आंशिक रूप से बाधित रहेगी और 8 जुलाई से समस्त पेयजल सप्लाई नियमित रूप से सुचारू होगी।

 

Read More नरैना रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई पीआरएस सुविधा, अब स्थानीय स्तर पर मिलेंगे आरक्षित टिकट

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रिश्तेदारी : पहले सास अब बहू और पहले भाभी अब ननद बनी पार्षद रिश्तेदारी : पहले सास अब बहू और पहले भाभी अब ननद बनी पार्षद
निगम की सियासत में रिश्तों का असर।
श्रीराम गोदावरी धाम अखाड़ा : 1971 में हिंद केसरी चंदगी राम ने रखी थी नींव
सांप के जहर से ज्यादा जहरीला अंधविश्वास, झाड़ फूंक में गंवा रहे अपनों की जान
बैंक हड़ताल से पहले 27 सितंबर को खुलेंगे सभी बैंक, सरकार ने ग्राहकों की सुविधा के लिए लिया अहम फैसला, सेवाएं रहेंगी चालू
ऐतिहासिक स्मारकों पर सजेगी सेवा के रंग राष्ट्र के संग की रंगोली, आमेर महल से जंतर-मंतर तक योजनाओं से संबंधित रंगोलियों का होगा प्रदर्शन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बड़ा फैसला, जैसलमेर में एस्केप चैनल के लिए 785.87 हेक्टेयर भूमि आवंटन को मिली मंजूरी
'वोट चोरी' संविधान पर हमला : कांग्रेस ने की ज्ञानेश कुमार को तत्काल हटाने की मांग, वेणुगोपाल बोले- पद पर रहने का अधिकार नहीं