भवन विनियम 2025 : जेडीए एवं आवासन मंडल की आठ आवासीय योजनाएं की लांच

आमजन को धोखाधड़ी से बचाने के लिए सभी योजनाएं रेरा में रजिस्टर्ड

भवन विनियम 2025 : जेडीए एवं आवासन मंडल की आठ आवासीय योजनाएं की लांच

खर्रा ने बताया कि राजधानी जयपुर में सांगानेर स्थित प्रताप नगर आवासीय योजना के सेक्टर 26 स्थित गंगा अर्पाटमेंट में उच्च आय वर्ग के 80 फ्लैट्स बनाए जाएंगे।

जयपुर। नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन व आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि आमजन को सस्ते एवं गुणवत्तापूर्ण आवासन मिलें और उनके साथ किसी प्रकार की धोखाधड़ी नहीं हो इसके लिए आवासीय योजनाओं की लांचिंग से पूर्व उनका रेरा में रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। इसके साथ ही योजनाएं समय पर पूर्ण करने का अधिकारियों पर भी दबाव बना रहता है। इन योजनाओं  में 13 मई से 12 जून तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। जयपुर विकास प्राधिकरण के नागरिक सेवा केन्द्र में भवन विनियम 2025, जेडीए की तीन एवं राजस्थान आवासन मंडल की पांच आवासीय योजनाओं की लांचिंग करते हुए यूडीएच मंत्री खर्रा ने कहा कि हमारा ध्येय आमजन की भावनाओं के अनुरूप कार्य करते हुए सबको आवास उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि राज्य सरकार सिर्फ मकान नहीं दे रही, बल्कि एक सम्मानजनक जीवन का माध्यम दे रही है। सभी योजनाएं समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण ढंग से विकसित की जाएंगी, जिससे लाभार्थियों को आधुनिक जीवन की समस्त सुविधाएं मिल सकें।

आवासन मंत्री ने दी पूरी जानकारी
खर्रा ने बताया कि राजधानी जयपुर में सांगानेर स्थित प्रताप नगर आवासीय योजना के सेक्टर 26 स्थित गंगा अर्पाटमेंट में उच्च आय वर्ग के 80 फ्लैट्स बनाए जाएंगे। इसी प्रकार मानसरोवर सेक्टर पांच स्थित गुलमोहर अपार्टमेंट में उच्च आय वर्ग के दो श्रेणियों के आवास 100 एवं 60 फ्लैट्स बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बारां जिले में गजनपुरा आवासीय योजना में घरोंदा के 8, एमआईजी ए के 19, एमआईजी ब के 13 और एचआईजी के 12 स्वतंत्र आवास, बूंदी जिले की लाखेरी आवासीय योजना में एमआईजी ए के 59, एमआईजी ब के 28 और एचआईजी के 35 तथा धौलपुर जिले की बाड़ी रोड आवासीय योजना में एमआईजी ब के 2 एवं एचआईजी के 11 स्वतंत्र आवासों की योजना लाई जा रही है। इसी प्रकार जेडीए की जेडीए जोन 12 के दौलतपुरा गांव में सरस्वती विहार योजना में विभिन्न श्रेणियों के 300 भूखंड होंगी और इसकी आरक्षित दर 11 हजार रुपए प्रति वर्गमीटर, जोन 13 ग्राम बस्सी में गंगा विहार योजना में 233 भूखंड होंगे और इसकी आरक्षित दर 14 हजार रुपए प्रति वर्गमीटर एवं जोन 14 गांव काठावाला में यमुना विहार आवासीय योजना में 232 भूखंड होंगे और योजना की आरक्षित दर 15 हजार 500 रुपए प्रति वर्गमीटर है। 

सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा
इस अवसर पर प्रमुख शासन सचिव नगरीय विकास विभाग वैभव गालरिया ने कहा कि नगरीय विकास विभाग द्वारा मॉडल राजस्थान भवन विनियम 2025 को विभिन्न राज्यों के भवन विनियमों का अध्ययन कर विचार-विमर्श के बाद सभी का समावेश करते हुए तैयार किया गया है। इस विनियम के तहत आमजन की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। साथ ही इस विनियम के लागू होने से हाईराइज बिल्डिंग का निर्माण संभव हो सकेगा। जिससे केन्द्र एवं राज्य सरकार की मंशानुरूप आमजन को सस्ती दरों पर मकान उपलब्ध हो सकेंगे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर एयरपोर्ट पर मुंबई फ्लाइट लेट : यात्री 3 घंटे तक करते रहे इंतजार, जानें कारण जयपुर एयरपोर्ट पर मुंबई फ्लाइट लेट : यात्री 3 घंटे तक करते रहे इंतजार, जानें कारण
जयपुर एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की मुंबई जाने वाली फ्लाइट तकनीकी और ऑपरेशनल देरी के कारण तीन घंटे लेट। निर्धारित समय...
मौसम में बदलाव की मार, जयपुर के अस्पतालों में उमड़ी मरीजों की भीड़
चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात