युवा वर्ग खादी को अपनाकर राज्य और राष्ट्र हित में कर सकता है सुखद परिवर्तन : खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री 

शकुंतला रावत ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन

युवा वर्ग खादी को अपनाकर राज्य और राष्ट्र हित में कर सकता है सुखद परिवर्तन : खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री 
खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि खादी हानिकारक रसायन रहित और पर्यावरण हितैषी वस्त्र है साथ ही खादी आत्मनिर्भर भारत की और एक बढ़ता कदम भी है।

जयपुर। खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि आमजन खासकर युवावर्ग खादी को अपनाकर राज्य और देश हित में एक सुखद परिवर्तन ला सकता है। उन्होंने कहा कि खादी हानिकारक रसायन रहित और पर्यावरण हितैषी वस्त्र है साथ ही खादी आत्मनिर्भर भारत की और एक बढ़ता कदम भी है। रावत गांधी जयंती एवं आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में गोकुल भाई भट्ट स्मृति भवन में आयोजित खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन करते समय यह बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का कतिन, बुनकर व खादी से जुड़े हर हाथ को सुदृढ़ बनाने का हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा खादी की लोकप्रियता बढ़ाने व आमजन तक इसकी पहुंच सुलभ करने की है।

रावत ने कहा कि खादी को बढ़ावा देने के साथ खादी संस्थानों के कंप्यूटरीकरण व  डिजिटाइजेशन के लिए भी व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खादी से जुड़े कारीगरों को उचित प्रशिक्षण व स्टाइपेंड भी सरकार द्वारा दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर राज्य द्वारा उत्पादित खादी वस्त्रों पर 50 प्रतिशत की विशेष छूट दी जा रही है। यह छूट 2 अक्टूबर, 2022 से 30 जनवरी, 2023 तक लागू रहेगी। इस दौरान उन्होंने कतिनो और बुनकरों के साथ बुनाई की प्रक्रिया समझी और चरखा भी चलाया।

खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष बृजकिशोर शर्मा ने खादी के उत्थान के लिए बोर्ड द्वारा किए जा रहे नवाचारों भी साझा किया। उन्होंने कहा कि कतिनो और बुनकरों को अत्याधुनिक तरीके के चरखे उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, साथ ही उन्हें प्रशिक्षित लोगों से प्रशिक्षण भी दिलाया जा रहा है।उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव  वीनू गुप्ता ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के सचिव  मूलचंद, उपाध्यक्ष  पंकज मेहता सहित भारी संख्या में आमजन व अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

संस्कृत शिक्षा अध्यापक भर्ती 2025 : पात्रता परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन 12 अगस्त से शुरू संस्कृत शिक्षा अध्यापक भर्ती 2025 : पात्रता परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन 12 अगस्त से शुरू
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक संस्कृत शिक्षा सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनित अभ्यर्थियों का पात्रता परीक्षण...
टीकाराम जूली का भाजपा सरकार पर आरोप, एसएमएस स्टेडियम में भाजपा कार्यक्रम हाईकोर्ट आदेश का उल्लंघन
डबल इंजन अब बना 'ट्रबुल इंजन' : अखिलेश ने शेयर किया राज्यपाल का वीडियो, बोले- गुजरात मॉडल में घपलेबाजी की खुली पोल
ब्रिक्स प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर की शाही विरासत को निहारा : सिटी पैलेस से हवामहल तक दिखा सांस्कृतिक वैभव, पारंपरिक स्वागत से अभिभूत हुए विदेशी प्रतिनिधि
अभिनय से ब्रांड तक कियारा आडवाणी का जलवा, भारत की टॉप-5 सबसे मूल्यवान महिला सेलिब्रिटी ब्रांड्स में हुई शामिल
कानपुर में गंगा नदी में उफान : जलस्तर बढ़ने से गहराया बाढ़ का खतरा, लोगों के घरों में घुसा पानी
यूआईटी का फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर पीआरसी लेने की कोशिश, परिवहन विभाग ने दिए एफआईआर के आदेश