लाठी-डंडों से पीटने वालों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज : लेपर्ड के हमले से दहशत, दो लोग गंभीर घायल

घायल लेपर्ड की तलाश जारी 

लाठी-डंडों से पीटने वालों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज : लेपर्ड के हमले से दहशत, दो लोग गंभीर घायल

जयपुर के नाहरगढ़ अभयारण्य रेंज की गुर्जर घाटी में एक घर में घुसे लेपर्ड को लोगों ने लाठी-डंडों से पीटा, जिससे दो लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो वायरल होने पर वन विभाग ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू की। लेपर्ड को नुकसान पहुंचाना अपराध है। विभाग घायल लेपर्ड की जंगल में तलाश कर रहा है।

जयपुर। राजधानी जयपुर में नाहरगढ़ अभयारण्य रेंज स्थित गुर्जर घाटी में बीते दिनों रात को हुई घटना ने मानव-वन्यजीव संघर्ष पर फिर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। यहां एक मकान में घुसे लेपर्ड को पकड़कर स्थानीय लोगों ने लाठी-डंडों से पीटा। इस बीच लेपर्ड के हमले में दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि लेपर्ड को लाठी-डंडों से मारना गलत है। अब देखने वाली बात ये होगी कि ऐसा करने वालों पर वन विभाग कब तक कार्रवाई करेगा।  

देर रात घर में घुसा लेपर्ड, दो लोगों पर हमला :

स्थानीय लोगों के अनुसार लेपर्ड गत शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे घर में घुस आया और गोविंदी देवी पर हमला कर दिया। उनके पैरों में गंभीर चोट आई। एसएमएस अस्पताल में उपचार के दौरान करीब 40 टांके आए हैं। वहीं एक अन्य निवासी लोकेश का हाथ जख्मी हुआ है। वायरल वीडियो में तीन लोग लेपर्ड को कंबल में दबोचे हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि एक व्यक्ति लाठी से उसके सिर पर वार करता नजर आया।

सेल्फ डिफेंस या नियमों का उल्लंघन :

Read More नाकाबंदी में पुलिस ने रोकी कार : तलाशी में अफीम और डोडा पोस्त बरामद, 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग सक्रिय हो गया है। रेंजर रघुवेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि लेपर्ड को पीटना या मारना वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 का उल्लंघन है। सेल्फ  डिफेंस में भी किसी वन्यजीव पर इस तरह से हमला नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि लेपर्ड को पीटने वालों पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read More कृषि विभाग और आईओआरए ईकोलोजिकल सोल्यूशन के मध्य कार्बन क्रेडिट को लेकर हुई सहमति, पर्यावरण संरक्षण के साथ किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ

सजा या जुर्माना दोनों का प्रावधान :

Read More नारी शक्ति मास में गूंजेगा आमेर रंगमंच : 7 मार्च को ‘दहेज’ नाटक की विशेष प्रस्तुति, स्थानीय कलाकार और नागरिक लेंगे भाग 

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धारा 9 के अनुसार किसी भी जंगली जानवर को नुकसान पहुंचाना या शिकार करना दंडनीय अपराध है। दोषी पाए जाने पर सजा और जुर्माना दोनों का प्रावधान है।

घायल लेपर्ड की तलाश जारी :

वन विभाग की टीम नाहरगढ़ अभ्यारण्य क्षेत्र में घायल लैपर्ड की तलाश कर रही है। रविवार को भी वन टीम जंगल में लेपर्ड की तलाश करती रही। पहाड़ी पर कुछ दूर जाकर लेपर्ड के पगपार्क दिखे। वन विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार जहां लेपर्ड ने हमला किया था। वहां से जंगल मुश्किल से 50 मीटर की दूरी पर है।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना